चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद राजस्थान ने जहां तीन खास रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं चेन्नई की बची हुई गेंदों के लिहाज से आईपीएल में यह दूसरी सबसे बड़ी हार हुई है। राजस्थान की टीम 128 रन का लक्ष्य 12.1 ओवर में यानी 47 गेंद शेष रहते ही हासिल किया। आरआर आईपीएल में 120 प्लस रन सबसे जल्दी चेज करने वाली चौथी टीम बन गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स की दूसरी सबसे बड़ी हार

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो बची हुई गेंदों के लिहाज से इससे पहले आईपीएल 2025 में सीएसके 59 गेंद शेष रहते हुए हारी थी। पिछले सीजन केकेआर ने चेपॉक में चेन्नई को 59 गेंद शेष रहते हुए मात दी थी। अब राजस्थान रॉयल्स ने 47 गेंद शेष रहते हुए इस मामले में सीएसके को दूसरी सबसे बड़ी हार दी है।

राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

  1. 1. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की पिछले 11 मैचों में 2020 के बाद 9वीं जीत है। वहीं आरआर ने सीएसके को इस मुकाबले में 47 गेंद शेष रहते हुए मात दी।
  1. 2. राजस्थान रॉयल्स की 12.1 ओवर में 120 प्लस रन चेज करते हुए जीत। इस मामले में सबसे तेज जीत दर्ज करने वाली राजस्थान चौथे नंबर की टीम बनी। इससे पहले ऐसा करने वाली टीमों की लिस्ट:-
  • 9.4 ओवर: SRH vs LSG, हैदराबाद, 2024 (लक्ष्य- 166)
  • 11.1 ओवर: KXIP vs KKR, कोलकाता, 2018 (लक्ष्य- 125)
  • 12.0 ओवर: Deccan vs MI, डीवाई पाटिल मुंबई, 2008 (लक्ष्य- 155)
  • 12.1 ओवर: RR vs CSK, गुवाहाटी, 2026 (लक्ष्य- 128)*
  1. 3. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली राजस्थान संयुक्त रूप से दूसरी टीम। इसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है:-
  • 21 जीत: MI
  • 16 जीत: PBKS / RR*
  • 13 जीत: RCB
  • 12 जीत: DC
  • 11 जीत: KKR

क्या रहा मैच का हाल?

इस मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान रियान पराग ने सीएसके को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले खेलते हुए सीएसके की टीम एक वक्त लग रहा था कि 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी। 82 रन पर 8 विकेट और 94 रन पर 9 विकेट थे। अंत में जेमी ओवरटन ने 36 गेंद पर 43 रन की उपयोगी पारी खेली और टीम को 127 रन तक पहुंचाई। 

राजस्थान के लिए गेंदबाजी में नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए। संदीप शर्मा , बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी के 17 गेंद पर तूफानी 52 रन और यशस्वी जायसवाल के नाबाद 38 रन की बदौलत टीम ने 12.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 8 विकेट से मैच जीता।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स नंबर 1, RCB और MI अंकतालिका में पीछे; टॉप 5 बल्लेबाजों में रोहित-विराट और इशान

आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स सीएसके को करारी शिकस्त देकर बेहतरीन रनरेट के साथ अंकतालिका में नंबर 1 पर पहुंच गई है। वहीं टॉप 5 बैटर्स में रोहित शर्मा, विराट कोहली, इशान किशन और अजिंक्य रहाणे भी मौजूद हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर