इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के लीग चरण में तीन मैच बाकी हैं और तीनों मैच प्लेऑफ की लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। शनिवार (23 मई) को पंजाब किंग्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच करो या मरो का होगा। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए किसी भी हाल में यह मैच जीतना होगा।

पहले 7 मैच में अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स टीम लगातार 6 मैच हारी है। इससे उसका प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बिगड़ गया है। उसके 13 मैच में 13 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स से पंजाब किंग्स हार गई तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के पहले से ही 14 अंक हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के भी 15 अंक हो सकते हैं।

IPL 2026 — प्लेऑफ का रोडमैप
टाटा IPL 2026 | अंतिम पड़ाव पर लीग चरण
क्वालिफाई
RCB, GT, SRH
रेस में
RR, PBKS, KKR, DC
बाहर
CSK, MI, LSG
फाइनल
31 मई, अहमदाबाद
#टीममैचजीतहारअंकNRRस्थिति
1RCB149418+0.78क्वालिफाई
2GT149518+0.69क्वालिफाई
3SRH149518+0.52क्वालिफाई
4RR137614+0.08रेस में
5PBKS136613+0.23रेस में
6KKR136613+0.01रेस में
7CSK146812-0.34बाहर
8DC136712-0.87रेस में
9MI13498-0.51बाहर
10LSG13498-0.70बाहर
शीर्ष 4 टीमें प्लेऑफ में | NRR = नेट रन रेट
क्वालिफायर 1
RCB vs GT
26 मई | धर्मशाला
जीतने वाला — सीधे फाइनल
और
एलिमिनेटर
SRH vs चौथी टीम
27 मई | न्यू चंडीगढ़
हारने वाला — बाहर
क्वालिफायर 2
Q1 हारा vs ELI जीता
29 मई | न्यू चंडीगढ़
जीतने वाला — फाइनल में
फाइनल
Q1 जीता vs Q2 जीता
31 मई | अहमदाबाद
IPL 2026 चैंपियन
Q1 जीतने वाली टीम को दो मौके | एलिमिनेटर में हारने वाला सीधे बाहर
NRR तुलना — चौथी सीट की दौड़
RR
14 अंक
+0.08
PBKS
13 अंक
+0.23
KKR
13 अंक
+0.01
DC
12 अंक
-0.87
प्लेऑफ शर्तें
राजस्थान रॉयल्स (RR): MI को हराएं — प्लेऑफ पक्का। हारने पर भी मौका अगर PBKS और KKR दोनों जीतें।
पंजाब किंग्स (PBKS): LSG को हराएं + RR हारे + KKR हारे। NRR +0.23, KKR से बेहतर।
कोलकाता (KKR): DC को हराएं + RR हारे + PBKS हारे। PBKS से आगे निकलने के लिए 61+ रन से जीत जरूरी।
दिल्ली कैपिटल्स (DC): NRR -0.87 के कारण प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन।
स्रोत: IPL 2026

सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर खेलना होगा

राजस्थान की टीम 16 अंकों तक पहुंच सकती है। लीग स्टेज के आखिरी मैच में उसे मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। प्लेऑफ में तीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहुंच गई हैं। तीनों के 18-18 अंक हैं। ऐसे में क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होगी। सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर खेलना होगा।

IPL प्लेऑफ का गणित: 24 मई की रात में तय होगी चौथी टीम

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज में 4 मैच बाकी हैं। राजस्थान रॉयल्स के 14 अंक हैं। वह प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे मजबूत दावेदार है। लीग स्टेज के आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। पूरी खबर पढ़ें