IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match Date, Timing, Venue, Team Squad, Player List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का इंतजार अब लगभग खत्म हो चुका है। शनिवार 28 मार्च को सीजन का उद्घाटन मैच रॉयल चैलेंजर्स बुंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आरसीबी की टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी। वहीं युवा कप्तान इशान किशन पहली बार आईपीएल में बतौर कप्तान उतरने वाले हैं।

IPL 2026 के पहले मैच की पूरी जानकारी

  • टीम: रॉयल चैलेंजर्स बुंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • तारीख: शनिवार, 28 मार्च 2026
  • टॉस का समय: शाम 7 बजे (IST)
  • मैच का समय: शाम 7.30 बजे (IST)
  • वेन्यू: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (टीवी)
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार (ओटीटी)

आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इससे पहले कुल 26 मुकाबले हुए हैं। ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद ने 13 और बेंगलुरु ने 11 मुकाबले जीते हैं। यानी सनराइजर्स का पलड़ा भारी है। वहीं बेंगलुरु के मैदान पर दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच हुए जिसमें से 5 मैच आरसीबी ने जीते हैं तो तीन में हैदराबाद को जीत मिली है। पिछले पांच मैचों में से भी तीन आरसीबी और दो हैदराबाद जीती है। हालिया रिकॉर्ड में आरसीबी का पलड़ा भारी है लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड में हैदराबाद आगे है।

बेंगलुरु के मौसम और पिच का मिजाज

बेंगलुरु की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी की मददगार रहती है। यहां का औसतन स्कोर 180 रन है। 287 रन इस पिच का सर्वोच्च स्कोर है। आरसीबी बनाम हैदराबाद पहले मैच में भी पिच बल्लेबाजी की मददगार रह सकती है। शुरू के ओवर्स में तेज गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है।

वहीं मौसम की बात करें तो यहां बारिश का अनुमान 20 से 30 प्रतिशत है दिन में धूम छाई रहेगी जिससे पिच और ठोस हो सकती है। तापमान तकरीबन 30 से 35 डिग्री सेल्सियत तक रहने का अनुमान है। शाम के समय ओस रहेगी जिसका फायद बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम उठा सकती है। यानी टॉस का रोल काफी अहम हो जाएगा।

RCB और SRH दोनों टीमों के IPL 2026 के स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

सनराइजर्स हैदराबाद: इशान किशन (कप्तान, कमिंस की गैरमौजूदगी में), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, रविचंद्रन स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पेन, पैट कमिंस (नियमित कप्तान)

यह भी पढ़ें- पडिक्कल अंदर, अय्यर-बेथेल बाहर, कौन होंगे 4 विदेशी; दिग्गज ने RCB के लिए चुनी अपनी फाइनल प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 में आरसीबी का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। इस पहले मुकाबले के लिए भारतीय दिग्गज ने फाइनल प्लेइंग 11 से जुड़े अहम चुनाव किए हैं। चार विदेशी खिलाड़ियों में जैकब बेथेल को जगह मिलती नहीं नजर आ रही है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर