IPL 2026 RCB vs MI 54th Match Date, Timing, Venue, Team Squad, Player List: आईपीएल 2026 के 54वें मैच में मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। आरसीबी के प्लेऑफ समीकरण को देखते हुए हर हाल में जीत जरूरी है। वहीं मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियंस का खेल खराब कर सकती है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। यहां हेड टू हेड, स्क्वाड, प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी जानकारी दी गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारियां:-

  • मैच नंबर: 54वां मुकाबला
  • मैच की तारीख: 10 मई 2026
  • मैच का वेन्यू: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर
  • टॉस का समय: शाम 7 बजे (IST)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे (IST)
  • लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
Match Ended

Indian Premier League, 2026

Royal Challengers Bengaluru 
167/8 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
166/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 54 )
Royal Challengers Bengaluru beat Mumbai Indians by 2 wickets

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस का पलड़ा ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारी है। कुल 35 मैचों में से 19 में मुंबई को जीत मिली है और 16 मैच आरसीबी ने जीते हैं। मगर पिछले पांच साल में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैचों में से तीन आरसीबी जीती है और मुंबई सिर्फ दो जीती है। इस सीजन भी आरसीबी ने पिछली भिड़ंत में मुंबई को 18 रन से हराया था।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज?

मैच से एक दिन पहले यहां बारिश ने काफी परेशान किया था ग्राउंड स्टाफ को। 9 मई (शनिवार) को प्रैक्टिस सेशन भी इससे प्रभावित हुए थे। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को मैच के दिन मौसम साफ है और बारिश की संभावना नहीं है। एक दिन पहले के मौसम के लिहाज से देखें तो बिन मौसम बरसात शाम के समय बाधा पैदा कर सकती है।

यहां की पिच की बात करें तो इस पर अभी तक दो टी20 इंटरनेशनल हुए हैं। एक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 174 रन का टोटल डिफेंड किया था। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन चेज कर लिए थे। 2016 में यहां आखिरी बार आईपीएल मैच हुआ था आरसीबी और दिल्ली के बीच। इस लिहाज से देखें तो पिच एक मिस्ट्री बनकर आ सकती है जहां गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों फायदा उठा सकते हैं।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 12

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम दार।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 12

रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या/शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर।

आरसीबी और एमआई का फुल स्क्वॉड

आरसीबी की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब बेथेल, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, रसिख दार सलाम, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान।

मुंबई इंडियंस की टीम: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

वैभव सूर्यवंशी को हार के बाद भी मिला ‘स्पेशल गिफ्ट’, जोस बटलर ने की खास मुलाकात; फ्रेंचाइजी ने शेयर किया Video

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 गेंद पर 36 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल थे। इस मैच में राजस्थान की टीम हारी लेकिन वैभव को मैच के बाद जोस बटलर ने स्पेशल गिफ्ट दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर