इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने 1 मैच खेला और जीत दर्ज की है। वह इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 2 मैच खेली है और दोनों में हार का सामना करना पड़ा। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। यहां हेड टू हेड, स्क्वाड, प्लेइंग 11, पिच और मौसम रिपोर्ट समेत अन्य जानकारी दी गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 34 मैच हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 में जीत दर्ज की है। आरसीबी ने 13 में जीत दर्ज की है। पिछले तीन मैच आरसीबी जीती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल।

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जकारी फाउल्केस।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन)

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन)

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी/जेमी ओवरटन।

बेंगलुरु मौसम रिपोर्ट

बेंगलुरु में मैच के दौरान हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे मुकाबला बहुत ज्यादा प्रभावित होने की संभावना नहीं है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिचें तेज गेंदबाजी के लिए ज्यादा अनुकूल रही हैं, लेकिन 2025 से पहली पारी का औसत स्कोर 174 रहा है। 200 के स्कोर को हासिल करने की कोशिश कर रही टीमों को शुरू से ही दोनों छोर से तेजी से रन बनाने की कोशिश करने के बजाय समझदारी से काम लेना होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-चेन्नई सुपर किंग्स लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-चेन्नई सुपर किंग्स मैच का टॉस कब होगा?
दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-चेन्नई सुपर किंग्स मैच कब से खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-चेन्नई सुपर किंग्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

बदल चुके हैं स्लो ओवर रेट के नियम

इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार स्लो ओवर रेट होने पर कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगता है। दूसरी बार स्लो ओवर रेट होने पर कप्तान पर 24 लाख और इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये या 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगता है। तीसरी बार स्लो ओवर रेट होने पर कप्तान पर 30 लाख रुपये और प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये या 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगता है। पूरी खबर पढ़ें