IPL 2026 RCB Team Analysis: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव आईपीएल 2026 में हासिल किया था और ये टीम एक बार फिर से इस सीजन में अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी। आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी ने अपनी कोर टीम में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की थी और ये टीम इस सीजन में भी काफी अच्छी दिख रही है।
आरसीबी की बैटिंग काफी हद तक विराट कोहली के इर्द-गिर्द ही घूमेगी जबकि टीम में फिनिशर की भूमिका में टिम डेविड नजर आ सकते हैं। पिछले सीजन में इस की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने कमाल किया था जिसमें भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल शामिल थे तो वहीं क्रुणाल पंड्या ने बतौर ऑलराउंडर काफी दमदार प्रदर्शन किया था।
आरसीबी के लिए इस बार राह आसान हो ऐसा नहीं लगता है क्योंकि अन्य टीमों ने भी इस सीजन के लिए अपनी-अपनी टीमों में काफी बदलाव किए और खुद को बेहतर किया। हालांकि आरसीबी के फिर से विजेता बनने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। आइए अब जानते हैं कि आईपीएल 2026 में इस टीम की ताकत और कमजोरी क्या हो सकती है।
आरसीबी की ताकत
इस टीम की सबसे बड़ी ताकत ओपनिंग जोड़ी है जिसमें विराट कोहली और फिल साल्ट हैं। कोहली पिछले कई सीजन से टीम के लिए ओपन करते हैं और खूब रन बना रहे हैं तो वहीं फिल साल्ट बेहद आक्रमक बैटर हैं। इन दोनों की जोड़ी अगर क्लिक करती है तो विरोधी टीम परेशानी में आ सकती है।
इस टीम का मध्यक्रम भी काफी मजबूत नजर आता है जिसमें देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटदीर, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा और टिम डेविड जैसे बैटर हैं। अगर ओपनर्स फेल होते भी हैं तो इस स्थिति में इन खिलाड़ियों में इतनी क्षमता है कि वो टीम के लिए बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
आरसीबी के पास क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड जैसे अनुभवी ऑलराउंडर हैं जो टीम को बल्ले व बॉल दोनों से सहयोग कर सकते हैं जबकि गेंदबाजी भी टीम की अच्छी है खास तौर पर तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट काफी सॉलिड है। इस टीम में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, मंगेश यादव जैसे फास्ट बॉलर हैं जबकि सुयश शर्मा जैसे स्पिनर भी टीम में हैं।
आरसीबी की कमजोरी
आरसीबी की बैटिंग लाइनअप शानदार है, लेकिन इस टीम का मध्यक्रम काफी मौकों पर बिखर सी जाती है। कप्तान रजत पाटीदार पिछले सीजन में नहीं चल पाए थे और इस स्थिति में टिम डेविड जैसे बैटर्स पर भारी दवाब आ जाता है। इस टीम की बैटिंग काफी हद तक कोहली पर निर्भर है जो चिंता का विषय है।
तेज गेंदबाज जैसे कि जोश हेजलवुड, यश दयाल जैसे खिलाड़ी की फिटनेस इस सीजन में चिंता का विषय है। हालांकि जैकब डफी, रसिकदार, जैसे बॉलर टीम में हैं, लेकिन इनमें अनुभव की थोड़ी कमी है जिसका फायदा विरोधी टीम उठा सकती है। इस टीम में स्पिन डिपार्टमेंट में गहराई साफ तौर पर दिखती है। हालांकि सुयश टीम के मुख्य स्पिनर हैं तो वहीं क्रुणाल भी स्पिन करते हैं, लेकिन टर्निंग ट्रैक पर विशुद्ध स्पिनर की कमी टीम के लिए चिंता का कारण बन सकती है।
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड/जैकब डफी, यश दयाल/रसिख दार।
इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा।
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब बेथेल, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, रसिख दार सलाम, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान।
ये खबरें भी पढ़ें
पृथ्वी शॉ-राहुल ओपनर, मिचेल स्टार्क आउट; आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन 5वें तो इशान किशन इस नंबर पर, IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर
