आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब 24 घंटे का समय ही लगभग बाकी है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं, वहीं प्लेइंग 11 को लेकर लगातार चर्चा जारी है। सबसे बड़ा सवाल आरसीबी के लिए है कि वह कौन से चार विदेशी खिलाड़ी खिलाते हैं। जोश हेजलवुड फिट नहीं हैं और साल्ट, डेविड व शेफर्ड का खेलना लगभग तय है। ऐसे में जैकब बेथेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी को बाहर भी बैठना पड़ सकता है। इसी पर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी है।

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 19 के उद्घाटन मैच से पहले आरसीबी की फाइनल प्लेइंग 11 से जुड़े तीन सवालों का जवाब देते हुए कई महत्वपूर्ण चयन अपनी प्लेइंग 11 में किए हैं। उनके मुताबिक वेंकटेश अय्यर को स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल रही है। वहीं रसिख डार सलाम की जगह उन्होंने मंगेश यादव को चुना है। इतना ही नहीं जैकब बेथेल भी उनके चार विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं।

कौन से 4 विदेशी खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने चुने?

आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया और आरसीबी के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों का चयन किया। उनके मुताबिक फिल साल्ट, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड का खेलना तो तय है। वहीं चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में उन्होंने जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में जैकब डफी को चुना। हालांकि, नुवान तुषारा भी हैं टीम के पास लेकिन उन्होंने डफी पर अपना दांव लगाया।

वहीं भारतीय पेसर्स में उन्होंने मंगेश यादव को चुना। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड टीम के पास बतौर थर्ड पेसर भूमिका निभाने के लिए हैं। बल्लेबाजी में आकाश चोपड़ा ने अपनी स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में देवदत्त पडिक्कल को वेंकटेश अय्यर के आगे चुना। अब सवाल यह है कि वेंकटेश अगर आपकी प्लेइंग 11 में नहीं होते हैं तो आपने 7 करोड़ का बड़ा दांव क्यों उनके ऊपर लगाया? यानी वेंकटेश को इस सीजन बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आरसीबी यूज कर सकती है।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

आकाश चोपड़ा ने जिन खिलाड़ियों को चुना और जो कॉम्बिनेशन बनता नजर आ रहा है, उसे देखते हुए आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटिदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, मंगेश यादव, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट- रसिख डार सलाम, वेंकटेश अय्यर।

यह भी पढ़ें– RCB IPL 2026 Schedule, Squad, Dates, Match Timings and Venue Full Details

RCB Schedule IPL 2026, Match Dates, Time, Venue, Player List: आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 में अपना अभियान लीग के पहले दिन से ही शुरू कर देगी। आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी और आरसीबी पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने उतरेगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर