श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में हिस्सा लेने के लिए अनापत्ति पत्र (एनओसी) नहीं देने पर अपने क्रिकेट बोर्ड को अदलात में चुनौती दी थी, लेकिन अब चौंकाने वाले घटनाक्रम में उन्होंने अपने देश की संचालन संस्था से माफी मांग ली है। वह मामला वापस लेने पर विचार कर रहे हैं। तुषारा इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं।
श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों ने बताया कि तुषारा ने ईमेल के जरिए बोर्ड से माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा संचालन स्थान को असुविधा पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि वह ‘निष्पक्षता और न्याय’ की मांग कर रहे थे क्योंकि उन्हें लगा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। यह कदम तब उठाया गया जब श्रीलंका क्रिकेट ने यहां जिला अदालत को बताया कि वह 2026 आईपीएल में भाग लेने के लिए तुषारा द्वारा दायर याचिका पर आपत्ति दर्ज कराएगा।
अगली सुनवाई 23 अप्रैल के लिए तय
31 वर्षीय खिलाड़ी ने अदालत में एक आदेश की मांग की थी, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट को अनापत्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया जाए। श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस जांच में विफल रहने का हवाला देते हुए उनकी मांग को खारिज कर दिया था। अदालत ने श्रीलंका क्रिकेटर की याचिका स्वीकार कर ली और अगली सुनवाई 23 अप्रैल के लिए तय की गई है। तुषारा ने 2022 से अब तक 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह इस सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले थे और इससे पहले 2024 और 2025 में भी खेल चुके हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने वानिंदु हसरंगा के विकल्प का किया ऐलान
जॉर्ज लिंडे बाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, उनके पास क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। पूरी खबर पढ़ें।
