इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) शुरू होने में महज एक दिन बाकी है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की दिक्कत कम होती नहीं दिख रही है। उसका तेज गेंजबाजी आक्रमण कमजोर दिखाई दे रहा है। यश दयाल बाहर हैं। जोश हेजलवुड के आईपीएल 2026 में खेलने पर संशय है। अब नुवान तुषारा की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जरूरी फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण मलिंगा जैसे एक्शन वाले इस गेंदबाज को आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति नहीं दी है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के चीफ एग्जीक्यूटिव एश्ले डी सिल्वा ने शुक्रवार को बताया कि तुषारा फिटनेस टेस्ट में पांच अलग-अलग पैमानों पर दिए गए 29 अंक में से 17 का पास स्कोर हासिल करने में विफल हो गए थे। इसका मतलब है कि तुषारा कम से कम आईपीएल 2026 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शनिवार (28 मार्च) को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है।

तुषारा को फिर देना होगा फिटनेस टेस्ट

तुषारा शायद आरसीबी के दूसरे मैच 5 अप्रैल को बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उपलब्ध नहीं होंगे। अगर वह फिर से टेस्ट में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें शायद आगे खेलने की इजाजत न मिले। हालांकि, तुषारा के लिए अच्छी खबर यह है कि वह एक और फिटनेस टेस्ट दे सकते हैं, लेकिन चार से पांच दिन के अंतराल के बाद।

हसरंगा-पथिराना ने अबतक नहीं दिया फिटनेस टेस्ट

श्रीलंका के दो और जाने-माने क्रिकेटर मतीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा भी चोटों से जूझ रहे हैं और आईपीएल में खेलने की अनुमति पाने के लिए उन्होंने अभी तक अपना फिटनेस टेस्ट नहीं दिया है। हसरंगा लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जिन्होंने उन्हें पिछली नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि पथिराना को नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें