आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और पहले मुकाबले में ही डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन और रिकॉर्ड तोड़ जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की। इस सीजन के पहले मैच में ही आरसीबी ने जिस तरह 200 प्लस का स्कोर चेज करके मैच जीता उसमें तीन बड़े कारनामे भी इस टीम ने किए। आईपीएल में यह पहला मौका था जब किसी टीम ने 200 प्लस का स्कोर सबसे तेज चेज किया। इस मामले में बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड तोड़ा।

इतना ही नहीं इसके अलावा दो और चेज के रिकॉर्ड आरसीबी ने अपने नाम कर लिए। आरसीबी ने चेज में कमाल किया तो विराट कोहली ने फिर साबित किया क्यों उन्हें चेजमास्टर कहते हैं। वहीं देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार की बल्लेबाजी ने चिन्नास्वामी में मौजूद बेंगलुरु फैंस का जमकर मनोरंजन किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 201 रन बनाए थे, जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाए और छह विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की।

RCB ने हैदराबाद को हराकर किए यह तीन बड़े कारनामे

IPL में सबसे तेज 200 प्लस के स्कोर का रन चेज

  • 15.4 ओवर: आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 2026*
  • 15.5 ओवर: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर 2025
  • 16.0 ओवर: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद 2024
  • 16.3 ओवर: मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी, मुंबई (वानखेड़े) 2023
  • 17.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात लायंस, दिल्ली 2017

IPL में आरसीबी का तीसरा सबसे सफल रन चेज

  • 228 रन: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ 2025
  • 204 रन: बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, बेंगलुरु 2010
  • 202 रन: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 2026*
  • 201 रन: बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद 2024

SRH के खिलाफ किसी टीम का दूसरा सबसे सफल रन चेज

इशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 साल बाद किसी टीम ने आईपीएल में यह दूसरा सबसे सफल रन चेज किया है। इससे पहले 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने यह कारनामा किया। उस साल हैदराबाद के मैदान पर पंजाब की टीम ने 206 रन चेज किए थे। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स के खिलाफ दूसरा सबसे सफल चेज किया। यह किसी भी टीम का हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में दूसरा सबसे सफल चेज है।

यह भी पढ़ें: कोहली ने पहले मैच में मचाया कोहराम, बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड्स; संजू, धवन, एबी, डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड टूटे

विराट कोहली ने आरसीबी के लिए मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी नाबाद पारी के दम पर 5 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। आरसीबी ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर