दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को तेज गेंदबाज खलील अहमद का विकल्प सुझाया। खलील को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। वह गुरुवार (16 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए। अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स को खलील अहमद की जगह भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को जोड़ने की सलाह दी है। उमेश यादव को 2026 नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा। वह 2025 में भी नहीं खेले थे। फिलहाल वह आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं।

अश्विन ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि केकेआर के लिए 2022 में 21 के औसत और 7 की इकॉनमी से 16 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को एक अनुभवी नए गेंद के गेंदबाज के विकल्प के तौर पर देखते रीट्वीट करें।’ उमेश ने 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए 7 मैच खेले थे और 8 विकेट लिए। खलील ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पांच मैचों में दो विकेट लिए और कोलकाता के खिलाफ पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की।

उमेश यादव ने आईपीएल में 144 विकेट लिए हैं

उमेश यादव ने आईपीएल में 14 सीजन खेले हैं। इसमें उन्होंने 148 मैच खेले हैं और 144 विकेट लिए हैं। चोटों से जूझने के बावजूद उमेश आईपीएल में जिन टीमों के लिए खेले हैं उनके लिए लगातार विकेट लेने वाले विकल्प रहे हैं। हाल ही में, उमेश ने नेट्स में गेंदबाजी करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने जरूरत पड़ने पर खेलने के लिए अपनी तैयारी और फिटनेस दिखाई। 2025 में उमेश ने बताया था कि वह अभी भी इंडियन टीम में वापसी करने के लिए बेताब हैं।

खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी। पूरी खबर पढ़ें

सनराइजर्स की सिरदर्दी बढ़ी, कार्स के बाद पेन बाहर

डेविड पेन ने टी20 में 235 मैच खेले हैं और 21.25 के औसत और 8.07 की इकॉनमी से 306 विकेट लिए। लिस्ट ए क्रिकेट में 115 और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 328 विकेट लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें