राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भष्टाचार रोधी साखा (ACSU) ने चेतावनी और 1 लाख रुपये के जुर्माने के साथ बरी कर दिया है। बोर्ड ने अपनी विंग से मामले की जांच करने को कहा था। विंग को कोई गंभीर मामला नहीं मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे थे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘एसीएसयू विंग ने इसकी जांच की और पीएमओए (प्लेयर्स मैच ऑफिशियल एरिया) के नियमों उल्लंघन के अलावा कुछ नहीं मिला। रोमी भिंडर ने अपनी गलती मान ली, और क्योंकि यह उनकी पहली गलती थी, इसलिए उन पर चेतावनी के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसीएसयू ने वैभव सूर्यवंशी की जांच नहीं की क्योंकि फोन भिंडर ने इस्तेमाल किया था और वह बस उनेके बगल में बैठे थे।’

अरुण धूमल ने क्या कहा था

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा था कि एसीएसयू की रिपोर्ट आने के बाद इस बारे में फैसला लिया जाएगा। धूमल ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘हमने एसीएसयू से मामले की जांच करने को कहा है। मैनेजर को मोबाइल रखने की इजाजत है, लेकिन डगआउट में नहीं। आप आपात परिस्थिति में या मेडिकल इमरजेंसी में मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं।’

मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा

धूमल ने कहा, ‘मामले की जांच की जाएगी और जो भी कदम उठाना होगा उठाया जाएगा। इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा क्योंकि सभी टीमों को बोर्ड के बनाए नियमों का पालन करना होता है।’शुक्रवार को ही मैच के दौरान सूर्यवंशी के बगल में बैठे भिंडर की फोन इस्तेमाल करते हुए तस्वीर वायरल हो गई थी। पीएमओए (प्लेयर्स मैच ऑफिशियल एरिया) नियमों के मुताबिक यह नियमों का उल्लंघन था। शर्तों में कहा गया है टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन डगआउट में नहीं।

पीएमओए का नियम

आईपीएल 2026 के नियमों के अनुसार, ‘पीएमओए में टीम के कुछ सदस्यों के अलावा किसी और को मोबाइल फोन और दूसरे संचार उपकरण इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। एनालिस्ट, एनालिस्ट टेबल पर अपना कंप्यूटर इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सामान, यानी फोन, स्मार्ट वॉच या कोई दूसरा संचार उपकरण बंद करके स्टेडियम पहुंचने पर टीम सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर (SLO) को स्टोरेज के लिए दे देना चाहिए।

हार्दिक पंड्या को हटा रोहित शर्मा को कप्तानी दें

मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाना चाहिए। रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाकर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा मैदान पर इंजरी की वजह से नहीं उतरे। उनकी जगह क्विंटन डिकॉक को मौका दिया गया और उन्होंने इस सीजन के पहले ही मैच में शतक लगा दिया। डिकॉक ने अपनी शतकीय पारी के बाद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए और रोहित, संजू, पंत का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा। पूरी खबर पढ़ें