राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुरुवार (19 मार्च) को कहा कि भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान के अंदर और बाहर बिना किसी अतिरिक्त दबाव के अपने खेल का आनंद लेने दिया जाना चाहिए। उन्होंने मीडिया से गुजारिश की कि वैभव के मैनेजर से संपर्क न किया जाए। साथ ही वैभव को मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। पराग ने कहा कि 14 साल के इस खिलाड़ी को बिना किसी बाहरी दबाव के अपने खेल में सुधार जारी रखने के लिए समय दिया जाना चाहिए। उन्हें खाली छोड़ देना चाहिए।

रियान पराग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कप्तान के तौर पर उनके लिए मेरा यही संदेश होगा कि वह ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस न करे या ज्यादा मीडिया को फॉलो न करें। उन्हें लुत्फ लेने दें, जो मैं आपसे (मीडिया से) भी गुजारिश करूंगा। उनके मैनेजर या किसी और से संपर्क न करें। वह 15-16 (14) साल के बच्चे हैं, उन्हें क्रिकेट खेलने दें। वह सच में बहुत अच्छा खेल रहे हैं और वह देश को गर्व महसूस कराएंगे।’

वैभव को क्या संदेश देंगे रियान

रियान पराग ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को शुरू से ही खुलकर खेलने की छूट दी जाएगी और उनके सीनियर साथी यशस्वी जायसवाल दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘बेशक, उन पर थोड़ा प्रेशर होगा, लेकिन मैं उन्हें बताऊंगा कि जो भी प्रेशर होगा जायसवाल उसे संभाल लेंगे क्योंकि वह उस रोल को संभालने के लिए काफी बेहतर हैं। वैभव के लिए मेरा बस यही मैसेज है कि क्रीज पर जाकर अपना खेल खेलो। अगर पहली बॉल हिट करनी है, तो मारो। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मुझे नहीं लगता कि पिछले एक साल में किसी युवा खिलाड़ी ने वह किया है जो उन्होंने किया है। वह हर जगह रन बना रहे हैं।’

वैभव सूर्यवंशी का करियर

वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने 7 मैचों में 36 के औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। उन्होंने एक अर्धशतक और शतक जड़ा। 101 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। वैभव ने 18 टी20 मैचों की 18 पारियों में 41.23 के औसत और 204.37 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं। 144 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

आईपीएल टीमों का शेड्यूल

DC IPL Schedule 2026: दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
MI IPL Schedule 2026: मुंबई इंडियंस का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
LSG IPL Schedule 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
CSK IPL Schedule 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
RCB IPL Schedule 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स