ऋषभ पंत की कप्तानी में आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही और उसे पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार मिली। इस मैच में दिल्ली के खिलाफ ओपन करने के लिए पंत मैदान पर आए थे, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए और 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर रन आउट हो गए।
लखनऊ ने इस मैच में पंत और मार्श को बतौर ओपनर आजमाया जबकि टीम में एडन मार्करम थे जो ओपन कर सकते थे। पंत कम मौकों पर ही ओपन करते हैं और मध्यक्रम में खेलते हैं। हालांकि इस मैच में पंत क्लिक नहीं कर पाए और उनके आउट होने के बाद टीम दवाब में आ गई। अब आगे के मैचों में पंत को ओपनिंग करनी चाहिए या नहीं इसके बारे में आर अश्विन ने बताया।
मध्यक्रम में पंत कर सकते हैं संघर्ष
अश्विन ने कहा कि अगर पंत मिडिल-ऑर्डर बैटर के तौर पर बैटिंग करने आते हैं तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ सकता है क्योंकि विरोधी टीमों के पास उन्हें रोकने की रणनीति होगी, लेकिन अगर वह ओपनर के तौर पर खेलना जारी रखते हैं तो टीम के पास पावर प्ले का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने का मौका होगा। अश्विन ने आगे कहगा कि जिस तरह से ऋषभ पंत आउट हुए, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था और उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण वह तरीका था जिससे उन्होंने मैच के बाद बात की।
हर मैच में करें ओपनिंग
उनसे पूछा गया कि क्या वह पारी की शुरुआत करेंगे और उन्होंने जवाब दिया 50-50। मैं आपसे हाथ जोड़कर गुजारिश करता हूं कृपया हर मैच में ओपनिंग करें। जस्टिन लैंगर या जो भी लखनऊ टीम मैनेजमेंट का इंचार्ज है उन्हें जाकर ऋषभ पंत से कहना चाहिए कि वह मैदान पर जाएं और पावर प्ले में आजादी से खेलें। जाओ और पूरे 14 मैच ओपनर के तौर पर खेलो। अश्विन ने ये बातें अपने यूट्यूब चैनल पर कही।
ये खबरें भी पढ़ें
