IPL 2026 Winner, Runner Up, Orange Cap, Purple Cap Prize Money Full Details: आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। आरसीबी की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। इस सीजन की प्राइज मनी पर बात करें तो पिछले सीजन से खास बदलाव नहीं नजर आ रहे हैं। कुल 46.5 करोड़ रुपये कुल प्राइज मनी के तौर पर तय किए गए हैं।

इसके मुताबिक चैंपियन और रनर अप टीम पर तो करोड़ों की बारिश हुई है। साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम भी करोड़पति बनेंगी। साथ ही 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी भी मालामाल हुए हैं। वैभव ऑरेंज कैप के साथ ही सुपर स्ट्राइकर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी बने हैं।

IPL 2026 में टीमों के लिए कितनी प्राइज मनी?

अंतिम स्थान टीमइनामी राशि
विजेताRCB ₹20 करोड़
उपविजेताGT₹13 करोड़
क्वालिफायर 2 हारने वाली टीम – तीसरा स्थान राजस्थान रॉयल्स ₹7 करोड़
एलिमिनेटर हारने वाली टीम – चौथा स्थान सनराइजर्स हैदराबाद ₹6.5 करोड़

ऑरेंज कैप, पर्पल कैप सहित अन्य पुरस्कारों की इनामी राशि

पुरस्कार (Award)इनामी राशि (Prize Money)
ऑरेंज कैप – सबसे ज्यादा रन ₹10 लाख
पर्पल कैप – सबसे ज्यादा विकेट ₹10 लाख
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर₹15 लाख
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन₹10 लाख
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन₹10 लाख
सबसे ज्यादा छक्के₹10 लाख
सबसे ज्यादा चौके₹10 लाख

वैभव सूर्यवंशी हुए मालामाल

वैभव सूर्यवंशी का सफर इस सीजन क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स की हार से खत्म हो गया। उन्होंने 16 पारियों में इस सीजन 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट इस सीजन सबसे ज्यादा 237.31 का रहा है। उनके नाम सबसे ज्यादा छक्के (72) भी दर्ज हैं। उन्होंने 63 चौके भी इस सीजन लगाए हैं। वैभव सुपर स्ट्राइक, इमर्जिंग प्लेयर, मौस्ट वैल्युएबल प्लेयर के साथ सबसे ज्यादा छक्के का अवॉर्ड भी जीते। उन्हें कुल 55 लाख रुपये और चमचमाती हुई कार भी मिली।

RCB vs GT: अहमदाबाद में दांव पर IPL 2026 का खिताब, कैसा रहेगा मौसम? रिजर्व डे का क्या है नियम

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने वाली है। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु के पास इतिहास रचने का मौका है। साथ ही फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी मौजूद है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर