आईपीएल 2026 में रनों के लिहाज से रेस अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच जरूर जारी है, लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या इस सीजन अभी तक सभी से आगें हैं। अच्छी बात यह है कि 42 मैचों के बाद सीजन के टॉप 5 सुपर स्ट्राइकर में पांचों भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। प्रियांश इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं तो वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर हैं।

जबकि अभिषेक शर्मा, इशान किशन और रजत पाटीदार भी टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हैं। अगर इस सीजन सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके-छक्के ) की बात करें तो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नंबर 1 पर हैं। सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में अभी तक वैभव सूर्यवंशी अव्वल हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी अभिषेक टॉप पर हैं तौ पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के नाम है।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज (कम से कम 250 रन बनाने वाले खिलाड़ी, 42 मैचों तक)

खिलाड़ीमैचपारीरनस्ट्राइक रेट
प्रियांश आर्या77283250.44
वैभव सूर्यवंशी99400238.10
अभिषेक शर्मा99425209.36
रजत पाटीदार98257200.78
इशान किशन99312197.46

IPL 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले बल्लेबाज (42 मैचों तक)

खिलाड़ीकुल बाउंड्रीचौके (4s)छक्के (6s)
वैभव सूर्यवंशी713437
अभिषेक शर्मा714031
विराट कोहली574215
केएल राहुल553619
प्रभसिमरन सिंह543717

IPL 2026 में 28 लीग मैच बाकी

आईपीएल 2026 में अब 28 लीग मैच बाकी हैं। सभी टीमें तकरीबन 8-8 मैच खेल चुकी हैं। ग्रुप स्टेज में प्रत्येक टीम को 14-14 मुकाबले खेलने हैं। इस लिहाज से पंजाब किंग्स अभी भी अंकतालिका में टॉप पर काबिज है और प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदार के रूप में नजर आ रही है। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर है। जबकि मुंबई इंडियंस 9वें और लखनऊ सुपर जायंट्स 10वें स्थान पर है।

RCB, RR और SRH के बीच कांटे की टक्कर, MI-LSG का पहुंचना बेहद मुश्किल; IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा गणित

आईपीएल 2026 के 42 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस मैच दर मैच रोचक दिख रही है। अभी भी रेस में मौजूदा टॉप 5 टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स अभी बराबरी पर खड़ी हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर