IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए नंबर 1 पोजीशन कब्जा ली है। राजस्थान की इस जीत में खास बात यह रही कि उसने 12.1 ओवर में 128 रन का लक्ष्य चेज किया और अपना नेट रनरेट बेहतरीन कर लिया। अंकतालिका में आरसीबी दूसरे और मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर है।

वहीं टॉप 5 बल्लेबाजों में चार भारतीय हैं लेकिन नंबर 1 पर साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी मौजूद है। टॉप 5 में रोहित शर्मा, विराट कोहली, इशान किशन और अजिंक्य रहाणे मौजूद हैं। अगर टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो टॉप पर रोमारियो शेफर्ड हैं। वहीं तीसरे स्थान पर शार्दुल ठाकुर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रविंद्र जडेजा टॉप 5 में नहीं हैं लेकिन छठे स्थान पर आ गए हैं।

आईपीएल 2026 में राजस्थान और सीएसके मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स1102+4.171
आरसीबी1102+2.907
मुंबई इंडियंस1102+0.687
केकेआर1010-0.687
हैदराबाद1010-2.907
सीएसके1010-4.171
दिल्ली कैपिटल्स
गुजरात टाइटंस
लखनऊ सुपर जायंट्स
पंजाब किंग्स

राजस्थान-सीएसके मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैचपारियांरनऔसत स्ट्राइक रेट चौके (4s)छक्के (6s)
रयान रिकल्टन118181.00188.3748
इशान किशन118080.00210.5385
रोहित शर्मा117878.00205.2666
विराट कोहली11690181.5855
अजिंक्य रहाणे116767.00167.5035

राजस्थान-सीएसके मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ी मैचओवरगेंदेंविकेट औसत रन4-विकेट 5-विकेट
रोमारियो शेफर्ड14.024318.005400
जैकब डफी14.02437.332200
शार्दुल ठाकुर14.024313.003900
डेविड पायने13.018217.503500
जोफ्रा आर्चर14.02429.501900

Also Read- वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंद पर पचासा, IPL में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड; अभिषेक शर्मा-इशान किशन से निकले आगे
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही तूफानी पारी खेलकर कमाल कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के मैट हेनरी, खलील अहमद, नूर अहमद सभी वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को उन्होंने धोया और 15 गेंद पर पचासा ठोका। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर