IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब को एकतरफा अंदाज में हरा दिया और 2 अंक हासिल करते हुए अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गई। पंजाब की टीम अब दूसरे नंबर पर खिसक गई जबकि आरसीबी तीसरे स्थान पर आ गई। पंजाब को हराने के बाद हैदराबाद के 14 अंक हो गए जबकि पंजाब की टीम के इस हार के बाद 13 अंक हैं।

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप के रेस की बात करें तो हेनरिक क्लासेन ने अब इस कैप को हासिल कर लिया है जबकि अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इशान किशन ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर वैभव को 5वें नंबर पर धकेल दिया और चौथे नंबर पर आ गए जबकि संजू सैमसन अब टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट से बाहर हो गए और छठे नंबर पर आ गए। पर्पल कैप अब भी भुवनेश्वर कुमार के सिर पर मौजूद है।

हैदराबाद-पंजाब मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद1174140.737
पंजाब किंग्स1063130.571
आरसीबी963121.42
राजस्थान रॉयल्स1064120.51
गुजरात टाइटंस106412-0.147
सीएसके1055100.151
दिल्ली कैपटिल्स10468-0.949
केकेआर9357-0.539
मुंबई इंडियंस10376-0.649
लखनऊ सुपर जायंट्स9274-1.076

हैदराबाद-पंजाब मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.5210.184336
केएल राहुल101044549.44180.894424
इशान किशन111140937.18186.764122
वैभव सूर्यवंशी101040440.4237.653537
खिलाड़ीमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार9352101715.5326400
अंशुल कंबोज1035.42141718.7131800
कगिसो रबाडा10392341622.536000
ईशान मलिंग1138.22301622.6336210
जोफ्रा आर्चर10372221521.2731900

वैभव-गिल ओपनर, श्रेयस-नितिश भी शामिल; भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का इंडीज के पूर्व दिग्गज ने किया चयन

आईपीएल 2026 के बीच इस सीजन में फॉर्म के आधार पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ने भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का चयन किया। इस टीम में वैभव, गिल, चहल, भुवनेश्वर, श्रेयस जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)