IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers, Orange and Purple Cap: आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच पूरा नहीं हो सका और बारिश के कारण रद्द हुआ। इसके बावजूद अंकतालिका में फेरबदल देखने को मिला। इस मैच के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इसके बाद पंजाब किंग्स फिर से नंबर 1 बन गई और आरसीबी दूसरे पर खिसकी।

साथ ही पहले दोनों मैच हारने वाली कोलकाता की टीम को भी फायदा मिला और उसका खाता खुला। इस मैच के रद्द होने के बाद केकेआर अंकतालिका में 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गई। जबकि पहले दोनों मैच हारने वाली गुजरात टाइटंस 9वें और अपने पहले तीनों मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स 10वें स्थान पर ही।

इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 5 का क्रम बिल्कुल भी नहीं बदला है। यानी अभी भी समीर रिजवी के पास ही ऑरेंज कैप है। वहीं पर्पल कैप रवि बिश्नोई के पास है। हालांकि, बिश्नोई, वैशाक, डफी और कम्बोज के बराबर 5-5 विकेट हैं, लेकिन रवि बिश्नोई का औसत सबसे अच्छा है।

केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स32015+0.637
आरसीबी22004+2.501
राजस्थान रॉयल्स22004+2.233
दिल्ली कैपिटल्स22004+1.170
सनराइजर्स हैदराबाद31202+0.275
मुंबई इंडियंस21102-0.206
लखनऊ सुपर जायंट्स21102-0.542
केकेआर30211-1.964
गुजरात टाइटंस20200-0.424
चेन्नई सुपर किंग्स30300–2.517

केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौके (4s)छक्के (6s)
समीर रिजवी22160160.00163.271211
हेनरिक क्लासेन3314548.33147.96114
रोहित शर्मा2211356.50176.56117
देवदत्त पडिक्कल2211155.50201.82126
कूपर कोनोली22108108.00163.64115

केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
रवि बिश्नोई2742511.405710
विजयकुमार वैशाख2848514.407200
जैकब डफी2848516.008000
अंशुल कम्बोज310.464524.4012200
टी नटराजन2742413.255300

KKR के प्रदर्शन से क्या खुश नहीं हैं शाहरुख खान? सीईओ के साथ गंभीर बातचीत की तस्वीरें आईं सामने

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं रहा है। टीम को शुरुआती दोनों मैच में हार मिली। इसके बाद तीसरे मैच में भी पंजाब के खिलाफ केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं थी। फिर बारिश के ब्रेक में टीम के मालिक शाहरुख खान और सीईओ वेंकी मैसूर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर