IPL 2026 Points Table Orange Cap Purple Cap Race after 42nd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में बुधवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, लेकिन अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ। पंजाब किंग्स शीर्ष पर बरकरार है। आरसीबी दूसरे नंबर पर बरकरार है। गुजरात टाइटंस इस सीजन 10 अंक तक पहुंचने वाली पांचवीं टीम बनी। वह पांचवे नंबर पर बरकरार है। आरसीबी के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के भी 12-12 अंक हैं।

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर बरकरार हैं। विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। केएल राहुल टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। शुभमन गिल की टॉप-5 में एंट्री हो गई है। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया। ईशान मलिंगा दूसरे नंबर पर खिसक गए। कगिसो रबाडा की टॉप-5 में एंट्री हो गई है।

आईपीएल 2026 अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज रेस

IPL 2026 · सीजन ट्रैकर
IPL 2026 डैशबोर्ड
अंकतालिका · बल्लेबाजी · गेंदबाजी
शीर्ष टीम
PBKS
सर्वाधिक रन
425
सर्वाधिक विकेट
17
टीमें ट्रैक
10
1
PBKS
8 मैच · 6W 1L 1NR
टॉप-4
13
+1.043
2
RCB
9 मैच · 6W 3L
टॉप-4
12
+1.420
3
SRH
9 मैच · 6W 3L
टॉप-4
12
+0.832
4
RR
9 मैच · 6W 3L
टॉप-4
12
+0.617
5
GT
9 मैच · 5W 4L
मध्य
10
-0.192
6
CSK
8 मैच · 3W 5L
मध्य
6
-0.121
7
DC
8 मैच · 3W 5L
मध्य
6
-1.060
8
KKR
8 मैच · 2W 5L 1NR
निचले
5
-0.751
9
MI
8 मैच · 2W 6L
निचले
4
-0.784
10
LSG
8 मैच · 2W 6L
निचले
4
-1.106
बल्लेबाज मैच पारियां रन औसत SR 4s 6s
अभिषेक शर्मा
SRH
99 425 53.12209.36 4031
हाइनरिख क्लासेन
SRH
99 414 59.14157.41 3218
वैभव सूर्यवंशी
RR
99 400 44.44238.10 3437
विराट कोहली
RCB
99 379 54.14165.50 4215
शुभमन गिल
GT
88 373 46.62155.42 3417
गेंदबाज मैच ओवर विकेट औसत रन 4-फर
भुवनेश्वर कुमार
RCB
935.0 17 15.532640
ईशान मलिंगा
SRH
931.0 15 18.932841
जोफ्रा आर्चर
RR
933.0 14 19.502730
अंशुल कम्बोज
CSK
827.4 14 16.932370
कागिसो रबाडा
GT
935.0 14 24.143380
स्रोत: IPL · डेटा 42 मैचों के बाद तक

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में गुरुवार (30 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को आउट करके इतिहास रच दिया। वह टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहली भारतीय तेज गेंदबाज बने। भुवनेश्वर कुमार ने 325वें मैच में 350 विकेट का आंकड़ा पार किया। युजवेंद्र चहल ने 337 मैचों में 391 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह के 278 मैच में 347 विकेट हैं। पूरी खबर पढ़ें