इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में 51 मैच हो गए हैं। प्लेऑफ की रेस दिलचस्प होती जा रही है। जयपुर में शनिवार (9 मई) को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल होगा। आईपीएल 2026 के पहले चरण में लगातार छह मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स की टीम का टॉप-2 से बाहर होना तय है। राजस्थान और गुजरात में से मैच जीतने वाली टीम टॉप-2 में पहुंच जाएगी।

फिलहाल आईपीएल 2026 की अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर है। उसके 11 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं। पंजाब किंग्स के 10 मैच में 6 जीत और एक मैच धुलने से 13 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 10 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। वह तीसरे नंबर पर है।

शीर्ष पर पहुंच सकती है राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के 10 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। गुजरात टाइटंस के भी 10 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 का 52वां मैच जीतने वाली टीम कम से कम नंबर-2 पर पहुंचेगी। बड़े अंतर से जीत मिली तो सनराइजर्स हैदराबाद भी पीछे छूट सकती है। राजस्थान का रनरेट +0.510 है। वह सनराइजर्स +0.737 से आगे निकल सकती है। गुजरात का रनरेट -0.147 है। उसका सनराइजर्स से आगे निकलना मुश्किल है।

IPL 2026 — अंक तालिका
51वें मैच के बाद अपडेट
51वें मैच के बाद
सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर, प्लेऑफ की दौड़ तेज
सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ गई है। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स व गुजरात टाइटन्स तीनों 12-12 अंकों पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंकों के साथ प्लेऑफ दौड़ में बने हुए हैं।
# टीम P W L NR PTS NRR
1सनराइजर्स हैदराबाद 11740 14+0.737
2पंजाब किंग्स 10631 13+0.571
3रॉ. चैलेंजर्स बेंगलुरु 10640 12+1.234
4राजस्थान रॉयल्स 10640 12+0.510
5गुजरात टाइटन्स 10640 12-0.147
6चेन्नई सुपर किंग्स 10550 10+0.151
7कोलकाता नाइट राइडर्स 10451 9-0.169
8दिल्ली कैपिटल्स 11470 8-1.154
9मुंबई इंडियंस 10370 6-0.649
10लखनऊ सुपर जायंट्स 10370 6-0.934

राजस्थान-गुजरात में किसका पलड़ा भारी

राजस्थान की गाड़ी पटरी से उतर गई है। लह लगातार चार जीत के साथ शुरुआत के बाद 6 में से 4 मैच गंवा चुकी है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने लगातार तीन मैच जीते हैं। ऐसे में उसका पलड़ा भारी है।

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का समीकरण

आईपीएल 2026 के 51 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस काफी रोचक भी हो गई है। टॉप 4 के लिए सात टीमों के बीच जंग है और तीन टीमों का सफर लगभग प्लेऑफ की रेस में खत्म हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें