IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ। इस मैच में हैदराबाद को 10 रन से जीत मिली और 6 अंक के साथ हैदराबाद की टीम अंकतालिका में छठे से चौथे नंबर पर पहुंच गई। हैदराबाद से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा हुआ और 4 अंक के साथ ये टीम 8वें से 7वें नंबर पर आ गई।

आरसीबी दूसरे स्थान पर

इससे ठीक पहले आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ 26वें मैच में हुआ था जिसमें रजत पाटीदार की टीम को हार मिली थी। इस हार के बाद भी आरसीबी को नुकसान नहीं हुआ और वो अंकतालिका में दूसरे नंबर पर 8 अंक के साथ बनी हुई है। हैदराबाद और चेन्नई मुकाबले के बाद भी पंजाब किंग्स अंकतालिका में 9 अंक के साथ पहले स्थान पर है जबकि आरसीबी दूसरे तो वहीं राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर है। आरसीबी और राजस्थान के 8-8 अंक है, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर आरसीबी दूसरे नंबर पर है।

हैदराबाद-चेन्नई मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहार
अंक
नेट रन रेट
पंजाब किंग्स54091.067
आरसीबी64281.171
राजस्थान रॉयल्स54180.889
सनराइजर्स हैदराबाद63360.566
दिल्ली कैपिटल्स53260.31
गुजरात टाइटंस53260.018
सीएसके6244-0.78
लखनऊ सुपर जायंट्स5234-0.804
मुंबई इंडियंस5142-1.076
केकेआर6051-1.149

क्लासेन का ऑरेंज कैप पर कब्जा, अंशुल के नाम पर्पल कैप

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो हैदराबाद के बैटर हेनरिक क्लासेन ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है। विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं तो वहीं रजत पाटीदार चौथे जबकि इशान किशन 5वें नंबर पर हैं। पर्पल कैप की बात करें तो इस पर अब सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज यानी एके-47 का कब्जा हो गया है। अंशुल ने हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा को पीछे छोड़ दिया।

हैदराबाद-चेन्नई मैच के बाद टॉप-5 बैटर्स

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन6628347.17144.391910
शुभमन गिल4425162.75154.942410
विराट कोहली6624749.4157.32288
रजत पाटीदार6623046212.961222
इशान किशन6621335.5188.52212

हैदराबाद-चेन्नई मैच के बाद टॉप-5 बॉलर्स

प्लेयर्ससालमैचपारीगेंदओवर्समेडनरनविकेटबेस्ट बॉलिंगऔसतइकॉनामीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
अंशुल कंबोज2026-20266613021.40211133/2216.239.731000
प्रसिद्ध कृष्णा2026-202655120200184114/2816.729.210.910
भुवनेश्वर कुमार2026-202666144240200103/26208.3314.400
प्रिंस यादव2026-20265510818016493/3218.229.111200
रवि बिश्नोई2026-2026559616014994/4116.559.3110.66

रोहित से आगे गिल, विराट कोहली नंबर 2; IPL में सबसे ज्यादा 75+ की पारी खेलने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 75 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब शुभमन गिल, रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं। हालांकि इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं जबकि पहले नंबर पर यह विदेशी बैटर है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)