IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया। 216 रन के जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम अंकतालिका में लंबी छलांग लगाते हुए 7वें से चौथे स्थान पर आ गई है। जबकि लगातार चार मैच जीतने वाली राजस्थान को पहली हार से पोजीशन का नुकसान नहीं हुआ और अभी भी यह टीम नंबर 1 ही है। मगर उसका नेट रनरेट काफी गिर गया।

राजस्थान का नेट रनरेट अब +2.055 से गिरकर एक के नीचे आ गया। वहीं ऑरेंज कैप भी वैभव सूर्यवंशी से छिन गई। इस मैच में 40 रन की पारी खेलने वाले हेनरिक क्लासेन को ऑरेंज कैप मिली। जबकि इशान किशन लिस्ट में नंबर 2 पर आ गए। पिछले मैच में ही रवि बिश्नोई से पर्पल कैप छिन गई थी और प्रसिद्ध कृष्णा अभी भी टॉप पर हैं। जोफ्रा आर्चर ने टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में जगह बना ली है। वह 7 विकेट के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं।

हैदराबाद-राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स5418+0.889
पंजाब किंग्स4307+0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4316+1.148
सनराइजर्स हैदराबाद5234+0.576
दिल्ली कैपिटल्स4224+0.322
गुजरात टाइटंस4224-0.029
लखनऊ सुपर जायंट्स4224-0.427
मुंबई इंडियंस4132-0.772
चेन्नई सुपर किंग्स4132-1.532
कोलकाता नाइट राइडर्स4031-1.315

हैदराबाद-राजस्थान मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन5522444.80142.68138
इशान किशन5521342.60190.182212
वैभव सूर्यवंशी 5520040.00263.161818
रजत पाटीदार4419565.00214.281118
यशस्वी जायसवाल5518461.33157.261910

हैदराबाद-राजस्थान मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

प्लेयरमैचओवरबॉलविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा416961015.2015210
रवि बिश्नोई51696916.5614910
अंशुल कम्बोज414.488819.6315700
जोफ्रा आर्चर517102720.5714400
प्रिंस यादव41590622.0013200

SRH vs RR: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ियों को नहीं खोलने दिया खाता

आईपीएल 2026 के 21वें मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ओवर में ही जलवा बिखेर दिया। उन्होंने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान प्रेटोरियस को खाता नहीं खोलने दिया। इसके बाद रियान पराग को भी उन्होंने पवेलियन भेजा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर