IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers: आईपीएल 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम अंकतालिका में टॉप 3 में एंट्री करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई। जबकि राजस्थान को चौथे स्थान पर खिसकना पड़ा। पिछले मैच में दिल्ली को हराकर 265 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य चेज करने वाली पंजाब की टीम टॉप पर काबिज है।

ऑरेंज कैप की रेस काफी रोमांचक हो चुकी है। शनिवार 25 अप्रैल को पहले यह कैप केएल राहुल से होते हुए वैभव सूर्यवंशी तक आई और दिन के अंत में अभिषेक शर्मा ने इस पर कब्जा जमा लिया। जबकि पर्पल कैप की रेस में अंशुल कम्बोज नंबर 1 पर बने हुए हैं लेकिन इशान मलिंगा भी 14 विकेट के साथ उनके बराबर पहुंच चुके हैं। जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर आ गए हैं और प्रिंस यादव भी 13 विकेट लेते हुए चौथे स्थान पर बने हैं। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों लीडरबोर्ड में रेस रोचक हो चुकी है।

राजस्थान-हैदराबाद मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स76013+1.333
आरसीबी75210+1.101
सनराइजर्स हैदराबाद85310+0.815
राजस्थान रॉयल्स85310+0.602
सीएसके7346+0.118
दिल्ली कैपिटल्स7346-0.184
गुजरात टाइटंस7346-0.79
मुंबई इंडियंस7254-0.736
लखनऊ सुपर जायंट्स7254-1.277
केकेआर7153-0.879

राजस्थान-हैदराबाद मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
अभिषेक शर्मा8838054.29212.293628
वैभव सूर्यवंशी8835744.62234.873132
केएल राहुल7735759.50187.893619
हेनरिक क्लासेन8834949.86149.792514
विराट कोहली7732854.67163.183612

राजस्थान-हैदराबाद मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
अंशुल कंबोज724.41481415.7922100
इशान मलिंगा8271621418.2125510
जोफ्रा आर्चर8291741317.9223300
प्रिंस यादव7261561316.7721800
प्रसिद्ध कृष्णा7261561222.4226910

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad 36th Match, IPL 2026 RR vs SRH

हैदराबाद ने इस सीजन लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए राजस्थान को पांच विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरे मैच में क्या-क्या हुआ