IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बाद राजस्थान नंबर 1 पर अंकतालिका में काबिज है। वहीं आरसीबी को भी खास नुकसान नहीं हुआ। जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद पर 78 रन की बेहतरीन पारी खेली और ऑरेंज कैप भी हासिल की।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी तक अपने सभी मैच जीती है और चार मैचों में 8 अंक हासिल कर चुकी है। जबकि पहले दोनों मैच जीतने वाली आरसीबी की यह पहली हार थी। आरसीबी इस हार के बावजूद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं पर्पल कैप लिस्ट की बात करें तो रवि बिश्नोई नंबर 1 पर पर्पल कैप के साथ काबिज हैं। यानी ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों पर राजस्थान के खिलाड़ियों का कब्जा है। अंकतालिका में भी यही टीम टॉप पर है।

राजस्थान-आरसीबी मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स4408+2.055
पंजाब किंग्स3205+0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु3214+1.231
दिल्ली कैपिटल्स3214+0.811
लखनऊ सुपर जायंट्स3214-0.359
सनराइजर्स हैदराबाद3122+0.275
गुजरात टाइटंस3122-0.27
मुंबई इंडियंस3122-0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स4031-1.315
चेन्नई सुपर किंग्स3030
-2.517

राजस्थान-आरसीबी मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
वैभव सूर्यवंशी 4420050.00266.671818
यशस्वी जायसवाल4418391.50163.391910
ध्रुव जुरेल4417658.67181.44178
समीर रिजवी3316080161.621211
अंगकृष रघुवंशी4415551.67158.16176

राजस्थान-आरसीबी मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

प्लेयरमैचओवरबॉलविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
रवि बिश्नोई41378912.6711410
प्रसिद्ध कृष्णा31272620.6712400
राशिद खान312725178500
लुंगी नगीडी311.4705178500
जोफ्रा आर्चर41378521.4010700

वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद पर खेली 78 रन की पारी, RCB के खिलाफ 3 बड़े रिकॉर्ड कर लिए अपने नाम

वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंद पर 300 के स्ट्राइक रेट से 78 रन की पारी खेली। वैभव ने इस सीजन दूसरी बार 15 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजी लाइन अप की क्लास लगाते हुए तीन खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर