IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 29वां लीग मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स को 54 रन से जीत मिली और श्रेयस अय्यर की टीम ने अब अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। इस जीत के बाद पंजाब के अब 11 अंक हो गए हैं और वो पहले स्थान पर बनी हुई है।

पंजाब से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स अब अंकतालिका में 8वें नंबर पर ही बनी हुई है। इस हार के बाद भी इस टीम के कुल 4 अंक हैं, लेकिन उनकी पोजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अंकतालिका में आरसीबी दूसरे तो वहीं राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर है। हैदराबाद चौथे जबकि दिल्ली कैपिटल्स अभी 5वें नंबर पर 6-6 अंक के साथ मौजूद है।

पंजाब-लखनऊ मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स650111.42
आरसीबी64281.171
राजस्थान रॉयल्स64280.599
सनराइजर्स हैदराबाद63360.566
दिल्ली कैपिटल्स53260.31
गुजरात टाइटंस53260.018
चेन्नई सुपर किंग्स6244-0.78
लखनऊ सुपर जायंट्स6244-1.173
कोलकाता नाइट राइडर्स7153-0.879
मुंबई इंडियंस5142-1.076

चौथे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2029 में 29वें मैच यानी पंजाब और लखनऊ के बीच मैच खत्म हो जाने के बाद अगर टॉप-5 बैटर की बात करें तो इसमें वैभव सूर्यवंशी ने एंट्री मार ली है। वैभव ने केकेआर के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और अब वो चौथे नंबर पर आ गए। उनके 6 मैचों में अब 246 रन हो चुके हैं। हेनरिक क्लासेन 283 रन के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो अंशुल कंबोज अब भी 13 विकेट के साथ पहले जबकि प्रिंस यादव दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

पंजाब-लखनऊ मैच के बाद टॉप-5 बैटर

खिलाड़ीमैटपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन6628347.17144.391910
शुभमन गिल4425162.75154.942410
विराट कोहली6624749.4157.32288
वैभव सूर्यवंशी6624641236.542420
रजत पाटीदार6623046212.961222

पंजाब-लखनऊ मैच के बाद टॉप-5 बॉलर

खिलाड़ीमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
अंशुल कंबोज621.41301316.2321100
प्रिंस यादव6221321117.1818900
प्रसिद्ध कृष्णआ5201201116.7318410
भुवनेश्वर कुमार624144102020000
रवि बिश्नोई620120101919010

अभिषेक ने तोड़ा सहवाग का महारिकॉर्ड, IPL में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले टॉप-9 भारतीय

अभिषेक शर्मा ने सीेएसके के खिलाफ दमदार पारी खेली और वीरेंद्र सहवाग के इस महारिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक भी लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)