IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले लगातार तीन मैच गंवाए थे और ऐसा लग रहा था कि ये टीम वापसी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हरा दिया और 2 अंक हासिल करके अंकतालिका में 8वें से 7वें स्थान पर आ गई। वहीं इस मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स को कोई नुकसान नहीं हुआ और ये टीम अभी भी अंकतालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है जबकि आरसीबी टॉप पर कायम है।

पंजाब और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो क्लासेन अभी भी टॉप पर हैं जबकि केएल राहुल अब दूसरे नंबर पर आ गए तो वहीं अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए। चौथे नंबर पर अब शुभमन गिल हैं जबकि साई सुदर्शन 5वें स्थान पर हैं। पर्पल कैप पर फिलहाल भुवनेश्वर कुमार का कब्जा है जिनके नाम पर 11 मैचों में 21 विकेट दर्ज हैं।

पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी1174141.103
सनराइजर्स हैदराबाद1174140.737
गुजरात टाइटंस1174140.228
पंजाब किंग्स1164130.428
चेन्नई सुपर किंग्स1165120.185
राजस्थान रॉयल्स1165120.082
दिल्ली कैपिटल्स125710-0.993
केकेआर10459-0.169
मुंबई इंडियंस11386-0.585
लखनऊ सुपर जायंट्स11386-0.907

पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन111149454.89157.323623
केएल राहुल121247743.36177.995024
अभिषेक शर्मा111147547.5210.184336
शुभमन गिल101046246.2160.424420
साई सुदर्शन111144040157.714420
खिलाड़ीमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार11432582115.2932110
अंशुल कंबोज1139.42381919.2136500
कगिसो रबाडा11422521821.8339300
प्रिंस यादव11412461620.9433500
ईशान मलिंगा1138.22301622.6336210

वैभव ने IPL 2026 पावरप्ले में 148 गेंदों पर ठोके हैं 359 रन, पहले ओवर में 6 लगाने के मामले में गिल-राहुल की बराबरी पर आए

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस आईपीएल सीजन में तो खूब चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन में अपने स्कोर का ज्यादातर रन पावरप्ले के दौरान बनाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)