IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने बड़ी ही आसानी के साथ मुंबई इंइियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम 9 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गई जबकि आरसीबी अब दूसरे नंबर पर खिसक गई।

पंजाब किंग्स ने आरसीबी को पीछे छोड़ा

पंजाब किंग्स से हार के बाद मुंबई इंडियंस टीम अंकतालिका में 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर ही बनी हुई है। आरसीबी के अभी 8 अंक हैं और वो बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे नंबर पर है जबकि राजस्थान की टीम भी 8 अंक के साथ ही तीसरे नंबर पर बनी हुई है। हैदराबाद की टीम 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स एक अंक के साथ 10वें स्थान पर है।

मुंबई-पंजाब मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स54091.067
आरसीबी54181.503
राजस्थान रॉयल्स54180.889
सनराइजर्स हैदराबाद52340.576
दिल्ली कैपिटल्स42240.322
गुजरात टाइटंस4224-0.029
लखनऊ सुपर जायंट्स5234-0.804
सीएसके5234-0.846
मुंबई इंडियंस5142-1.076
केकेआर5041-1.383

वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से बाहर

पंजाब-मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट से अब वैभव सूर्यवंशी बाहर हो गए और मुंबई के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेलने वाले पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह 5वें नंबर पर आ गए। प्रभसिमरन के अब 5 मैचों में कुल 211 रन हो गए तो वहीं श्रेयस अय्यर 203 रन के साथ छठे नंबर पर आ गए जबकि वैभव सूर्यवंशी (200 रन) अब 7वें स्थान पर आ गए। इस लिस्ट में अभी विराट कोहली 228 रन के साथ पहले स्थान पर हैं और ऑरेंज कैप उनके पास है। वहीं पर्पल कैप इस वक्त प्रसिद्ध कृष्णा के पास ही है।

मुंबई-पंजाब मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
विराट कोहली5522857158.33258
हेनरिक क्लासेन5522444.8142.68138
रजत पाटीदार5522255.5213.461221
इशान किशन5521342.6190.182212
प्रभसिमरन सिंह5421170.33172.952211

मुंबई-पंजाब मैच के बाद टॉप-5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरबॉलविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा416961015.215210
अंशुल कंबोज518.41121018.918900
प्रिंस यादव518108918.2216400
रवि बिश्नोई51696916.5614910
जोफ्रा आर्चर517102720.5714400

क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाकर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स; रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, संजू-पंत को भी छोड़ा पीछे

डिकॉक ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में शतक लगा दिया और रोहित शर्मा की कमी नहीं खलने दी। डिकॉक ने अपनी शतकीय पारी के दम पर 5 शानदार रिकॉर्ड भी बनाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)