IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 65वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। मुंबई को हराने के बाद केकेआर ने अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ दिया। इस हार के बाद मुंबई की टीम अब अंकतालिका में 9वें स्थान पर ही है। पहले स्थान पर इस मैच के बाद आरसीबी ही मौजूद है।

आईपीएल में 65वें मैच के बाद ऑरेंज कैप पर अब भी वैभव सूर्यवंशी का कब्जा है जबकि टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मिचेल मार्श हैं जबकि तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं जबकि चौथे नंबर पर साई सुदर्शन तो वहीं पांचवें स्थान पर विराट कोहली मौजूद हैं। पर्पल कैप के रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो लिस्ट में पहले नंबर पर भुवनेश्वर कुमार मौजू हैं जबकि दूसरे स्थान पर कगिसो रबाडा मौजूद हैं।

मुंबई बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका

टीम मैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी 1394181.065
गुजरात टाइटंस1385160.4
सनराइजर्स हैदराबाद1385160.35
राजस्थान रॉयल्स1376140.083
पंजाब किंग्स1366130.227
केकेआर1366130.011
सीएसके136712-0.016
दिल्ली कैपिटल्स136712-0.871
मुंबई इंडियंस13498-0.51
लखनऊ सुपर जायंट्स13498-0.702

मुंबई बनाम KKR मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
वैभव सूर्यवंशी131357944.54236.335053
मिचेल मार्श131356343.31163.195136
हेनरिक क्लासेन131355550.45155.94425
साई सुदर्शन131355446.17157.835525
शुभमन गिल121255246160.475027
प्लेयरमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार13513062416.3839310
कगिसो रबाडा13503002121.9546100
अंशुल कंबोज1346.22782023.747400
जोफ्रा आर्चर13482881824.3943900
कार्तिक त्यागी13472821824.6144300

वैभव अब अभिषेक से आगे, रोहित नंबर 4; IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब वैभव पहले नंबर पर आ गए। वैभव ने इस मामले में अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)