आईपीएल 2026 के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है जिसमें दूसरा मुकाबला रविवार को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक और इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में हार्दिक पंड्या की टीम को 6 विकेट से जीत मिली।

अंकतालिका में मुंबई दूसरे स्थान पर, RCB नंबर 1

मुंबई ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की और इस जीत के साथ ही मुंबई ने 2 अंक हासिल करते हुए अंकतालिका में अपना खाता भी खोला जबकि केकेआर को 2 अंक का नुकसान हुआ। मुंबई को बेशक कोलकाता के खिलाफ इस मैच में जीत मिली, लेकिन अंकतालिका में ये टीम दूसरे नंबर पर आ गई।

इससे पहले यानी आईपीएल 2026 में पहला मैच आरसीबी को हैदराबाद के बीच खेला गया था जिस मैच में आरसीबी को जीत मिली थी और इस टीम ने भी 2 अंक अर्जित किए थे। यानी मुंबई और आरसीबी दोनों के ही 2-2 अंक हैं फिर भी मुंबई की टीम दूसरे स्थान पर रही क्योंकि इस टीम का नेट रन रेट आरसीबी के मुकाबले काफी कम रहा।

आरसीबी का नेट रन रेट हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद +2.907 है जबकि मुंबई का नेट रन रेट केकेआर के खिलाफ मैच के बाद +0.687 का है। दोनों टीमों के नेट रन रेट में इस वक्त काफी फासला दिख रहा है और इसके दम पर ही आरसीबी अंकतालिका में फिलहाल पहले स्थान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026 में मुंबई और केकेआर मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी11022.907
मुंबई इंडियंस11020.687
केकेआर1010-0.687
हैदराबाद1010-2.907
सीएसके
दिल्ली कैपिटल्स
गुजरात टाइटंस
लखनऊ सुपर जायंट्स
पंजाब किंग्स
राजस्तान रॉयल्स

ये खबरें भी पढ़ें

रोहित ने पहले मैच में 205 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, अपने नाम किए 4 बड़े रिकॉर्ड्स; संजू, विराट, जयसूर्या को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा आउट, IE Top 100 में जय शाह 22वें नंबर पर; विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह से आगे गौतम गंभीर