IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers: आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया। इस जीत के बाद अंकतालिका में राजस्थान की टीम 5 जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। जबकि लगातार चार मैच हारने वाली लखनऊ की टीम 9वें स्थान पर है। लखनऊ को इस सीजन की पांचवीं हार मिली। वहीं राजस्थान की जीत से आरसीबी को नुकसान हुआ और वह नंबर 3 पर खिसक गई।

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी इस मैच के बाद एक कदम आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नंबर 4 पर जगह बनाई। जबकि नंबर 1 पर अभिषेक शर्मा काबिज हैं। पर्पल कैप इस मैच के बाद अब लखनऊ के प्रिंस यादव के नाम हो गई है। उन्होंने बेहतर औसत से 13 विकेट लेकर अंशुल कंबोज को पीछे छोड़ा। इस मैच में तीन विकेट लेकर जोफ्रा आर्चर भी नंबर 5 पर आ गए हैं।

लखनऊ-राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स65011+1.42
राजस्थान रॉयल्स75210+0.790
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6428+1.171
सनराइजर्स हैदराबाद7438+0.820
दिल्ली कैपिटल्स6336-0.130
गुजरात टाइटंस6336-0.821
मुंबई इंडियंस6244+0.067
चेन्नई सुपर किंग्स6244-0.78
लखनऊ सुपर जायंट्स7254-1.277
कोलकाता नाइट राइडर्स7153-0.879

लखनऊ-राजस्थान मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
अभिषेक शर्मा7732353.83215.332527
हेनरिक क्लासेन7732053.33153.112213
शुभमन गिल5526553151.432710
वैभव सूर्यवंशी7725436.29220.862620
विराट कोहली6624749.4157.32288

लखनऊ-राजस्थान मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

प्लेयरमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
प्रिंस यादव7261561316.7721800
अंशुल कंबोज621.41301316.2321100
एशान मलिंगा7231381218.0821710
प्रसिद्ध कृष्णा6241441219.8323810
जोफ्रा आर्चर7251501118.0919900

LSG vs RR IPL 2026 Match Highlights: राजस्थान ने 40 रन से लखनऊ को हराया; जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 159 रन को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया। 40 रन से हारते हुए लखनऊ को लगातार चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी। 159 रन के जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। क्लिक करें और जानें पूरे मैच में क्या-क्या हुआ