IPL 2026 Points Table after LSG vs PBKS match: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 68वें मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए टॉप 4 में पहुंच गई। राजस्थान की टीम पंजाब की जीत के बाद टॉप-4 से बाहर हो गई। वहीं पंजाब से मिली हार के बाद लखनऊ की टीम 8 अंक के साथ 10वें स्थान पर ही है।

लखनऊ और पंजाब के बीच हुए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर साई सुदर्शन ही हैं जबकि दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं। वैभव सूर्यवंशी इस रेस में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं तो वहीं इशान किशन 5वें स्थान पर मौजूद हैं। पर्पल कैप की रेस में शामिल 5 गेंदबाजों की बात करें तो टॉप पर इस वक्त भुवनेश्वर कुमार हैं जबकि दूसरे नंबर पर कगिसो रबाडा है। तीसरे स्थान पर अंशुल कंबोज हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स-पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी (Q)1495180.783
गुजरात टाइटंस (Q)1495180.695
सनराइजर्स हैदराबाद (Q)1495180.524
पंजाब किंग्स1476150.309
राजस्थान रॉयल्स1376140.083
केकेआर1366130.011
सीएसके
(E)
146812-0.345
दिल्ली कैपिटल्स
(E)
136712-0.871
मुंबई इंडियंस
(E)
13498-0.51
लखनऊ सुपर जायंट्स
(E)
144108-0.74

लखनऊ सुपर जायंट्स-पंजाब किंग्स मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
साई सुदर्शन141463849.08157.926229
शुभमन गिल131361647.38161.685730
हेनरिक क्लासेन141460650.5159.474630
वैभव सूर्यवंशी131357944.54236.335053
इशान किशन141456940.64178.375729
प्लेयरमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार14553302418.544410
कगिसो रबाडा1453.43222420.5449300
अंशुल कंबोज1450.23022125.2453000
राशिद खान1447.52871921.9541710
ईशान मलिंगा1450.23021924.5846710

अभिषेक-इशान से आगे क्लासेन, कोहली नंबर 1; 14 लीग मैचों के बाद RCB और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाज

आईपीएल 2026 के 14 लीग मैचों के बाद आरसीबी और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाजों में कोहली और क्लासेन पहले नंबर पर हैं। क्लासेन ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इशान और अभिषेक को पीछे छोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)