IPL 2026 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के 59वें मैच में आसानी से 7 विकेट से हरा दिया और 2 अंक हासिल किए। हालांकि सीएसके को हराने के बाद लखनऊ अंकतालिका में 10वें स्थान पर ही है, लेकिन उसके अब 8 अंक हो गए। वहीं दूसरी तरफ इस मैच में सीएसके को मिली हार के बाद राजस्थान टीम को फायदा हुआ और वो अंकतालिका में अब 5वें स्थान पर पहुंच गई जबकि सीएसके छठे स्थान पर आ गई।

लखनऊ और सीएसके के बीच हुए मैच के बाद आंरेंज कैप की रेस में अब भी हेनरिक क्लासेन टॉप पर हैं और ये कैप उनके सिर पर मौजूद है। वहीं क्लासेन के बाद साई सुदर्शन, विराट कोहली, अभिषेक शर्मा और केएल राहुल अपने-अपने स्थान पर बने हुए हैं। पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर कुमार के पास ही है जबकि कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में मौजूद हैं। इनके बाद अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं।

लखनऊ बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी1284161.053
गुजरात टाइटंस1284160.551
सनराइजर्स हैदराबाद1275140.331
पंजाब किंग्स1265130.355
राजस्थान रॉयल्स1165120.082
सीएसके1266120.027
दिल्ली कैपिटल्स125710-0.993
केकेआर11469-0.198
मुंबई इंडियंस12488-0.504
लखनऊ सुपर जायंट्स12488-0.701

लखनऊ बनाम CSK मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन121250850.8153.943823
साई सुदर्शन121250141.75155.114922
विराट कोहली121248453.78165.755318
अभिषेक शर्मा121248143.73209.134337
केएल राहुल121247743.36177.995024
प्लेयरमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार12472822216.1435510
कगिसो रबाडा12462762120.0542100
अंशुल कंबोज1242.22541922.5342800
राशिद खान1241.52511621.3834210
प्रिंस यादव1245270162438400

वैभव के टीम इंडिया में आने की आहट, टी20 ही नहीं यूथ वनडे में भी तगड़ा रिकॉर्ड; ठोक चुके हैं 852 गेंदों पर 1412 रन

वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अब उन्हें इंडिया ए टीम में ट्राई सीरीज के लिए जगह दी गई है। भारतीय चयनकर्ता अब वैभव को बड़े स्टेज के लिए तैयार कर रहे हैं और संभव है कि वो भारत के लिए जल्दी ही खेलते हुए नजर आएं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)