IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ लखनऊ ने 2 अंक हासिल किए और अंकतालिका में ये टीम 5वें स्थान पर बनी रही। वहीं केकेआर को इस हार के बाद 2 अंक का नुकसान हुआ और ये टीम अंकतालिका में अब भी 9वें स्थान पर ही है।

लखनऊ और कोलकाता मैच का असर अंकतालिका में मौजूद टॉप 4 टीमों पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा और अब भी राजस्थान की टीम 6 अंक के साथ पहले स्थान पर मौजूद है जबकि दूसरे नंबर पर 5 अंक के साथ पंजाब किंग्स मौजूद है। तीसरे नंबर पर 4 अंक के साथ आरसीबी है जबकि चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स भी 4 अंक के साथ है। आरसीबी बेहतर रन रेट के आधार पर दिल्ली से आगे है।

कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
राजस्थान33062.403
पंजाब32050.637
आरसीबी22042.501
दिल्ली32140.811
लखनऊ3214-0.359
हैदराबाद31220.275
गुजरात3122-0.27
मुंबई3122-0.715
केकेआर4031-1.315
सीएसके3030
-2.517

रहाणे ने वैभव को किया टॉप 5 से बाहर

कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद टॉप 5 बैटर्स की बात करें तो अजिंक्य रहाणे अब 5वें नंबर पर पहुंच गए जबकि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया और वो छठे स्थान पर आ गए। रहाणे ने अब तक 124 रन बनाए हैं जबकि वैभव के नाम पर 122 रन हैं। इस लिस्ट में अभी यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर मौजूद हैं। टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में फिलहाल रवि बिश्नोई पहले नंबर पर हैं।

कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद टॉप-5 बैटर

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
यशस्वी जायसवाल33170170163.46198
समीर रिजवी3316080161.621211
अंगकृष रघुवंशी4415551.67158.16176
हेनरिक क्लासेन3314548.33147.96114
अजिंक्य रहाणए4412441.3315587

कोलकाता-लखनऊ मैच के बाद टॉप-5 बॉलर

प्लेयरमैचओवरबॉलविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
रवि बिश्नोई3954711.718210
प्रसिद्ध कृष्णा31272620.6712400
राशिद खान312725178500
लुंगी नगीडी311.4705178500
नांद्रे बर्गर3954515.27600

IPL की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 बैटर; बटलर ने रोहित, पोलार्ड, राहुल को पीछे छोड़ा, संजू नंबर 5

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जोस बटलर ने एक साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल, किरोन पोलार्ड व निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में अब भी क्रिस गेल पहले स्थान पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें)