IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात को केकेआर के हाथों 29 रन से हार मिली। इस हार से केकेआर को 2 अंक मिले और वो अंकतालिका में दिल्ली कैपिटल्स से ऊपर आ गया। वहीं केकेआर से मिली हार के बाद भी गुजरात की टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है और आरसीबी पहले नंबर पर बरकार है।

कोलकाता और गुजरात के बीच हुए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप अब गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन के पास आ गया है जबकि गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अब हेनरिक क्लासेन तीसरे नंबर पर खिसक गए जबकि विराट कोहली चौथे और अभिषेक शर्मा 5वें नंबर पर आ गए। केएल राहुल टॉप-5 से बाहर हो गए। वहीं पर्पल कैप अभी भी आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास ही है।

KKR बनाम गुजरात मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी1284161.053
गुजरात टाइटंस1385160.4
सनराइजर्स हैदराबाद1275140.331
पंजाब किंग्स1265130.355
राजस्थान रॉयल्स1165120.082
सीएसके1266120.027
केकेआर125611-0.038
दिल्ली कैपिटल्स125710-0.993
मुंबई इंडियंस12488-0.504
लखनऊ सुपर जायंट्स12488-0.701

KKR बनाम गुजरात मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयर मैच पारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौके छक्के
साई सुदर्शन131355446.17157.835525
शुभमन गिल121255246160.475027
हेनरिक क्लासेन121250850.8153.943823
विराट कोहली121248453.78165.755318
अभिषेक शर्मा121248143.73209.134337
प्लेयरमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार12472822216.1435510
कगिसो रबाडा13503002121.9546100
अंशुल कंबोज1242.22541922.5342800
प्रिंस यादव1245270162438400
राशिद खान1345.52751624.9439910

वैभव-प्रियांश ओपनर, तिलक वर्मा नंबर 3; श्रीलंका-अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग 11

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह की हो सकती है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)