IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers, Orange and Purple Cap: आईपीएल 2026 में 4 अप्रैल शनिवार को डबल हेडर मुकाबले हुए। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। फिर दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को मात दी। इन दोनों मैचों के नतीजों के बाद राजस्थान की टीम फिर से अंकतालिका में नंबर 1 टीम बन गई। जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर रही।

वहीं मुंबई इंडियंस को हार के बाद टॉप 5 से बाहर होकर छठे स्थान पर खिसकना पड़ा। गुजरात टाइटंस को लगातार दूसरी हार के बाद 7वें स्थान पर खिसकना पड़ा है। जबकि अपने दोनों मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स तीसरे, एक मैच खेलकर जीतने वाली आरसीबी चौथे व सनराइजर्स हैदराबाद एक हार व एक जीत के साथ पांचवें स्थान पर आ गई।

अगर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लीडरबोर्ड की बात करें तो पहले मैच में समीर रिजवी की बेहतरीन पारी के बाद वह दिन के अंत तक नंबर 1 बल्लेबाज रहे। यानी अभी ऑरेंज कैप समीर रिजवी के पास है। वहीं पर्पल कैप की लिस्ट में गुजरात के खिलाफ चार विकेट लेकर रवि बिश्नोई ने नंबर 1 स्थान कब्जाया। हालांकि, विजयकुमार वैशाख के भी 5 विकेट हैं, लेकिन बिश्नोई का औसत अच्छा है।

गुजरात-राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स2204+2.233
दिल्ली कैपिटल्स2204+1.170
पंजाब किंग्स2204+0.637
आरसीबी1102+2.907
सनराइजर्स हैदराबाद2112+0.469
मुंबई इंडियंस2112-0.206
गुजरात टाइटंस2020-0.424
लखनऊ सुपर जायंट्स1010-1.397
केकेआर2020-1.964
चेन्नई सुपर किंग्स2020-2.562

गुजरात-राजस्थान मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौके (4s)छक्के (6s)
समीर रिजवी22160160.00163.271211
रोहित शर्मा2211356.50176.56117
कूपर कोनोली22108108.00163.64115
अंगकृष रघुवंशी2210351.50177.59124
इशान किशन229447.00200.00115

गुजरात-राजस्थान मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
रवि बिश्नोई2742511.405710
विजयकुमार वैशाख2848514.407200
टी नटराजन2742413.255300
लुंगी एनगिडी27.446415.256100
जयदेव उनादकट2636412.505000

GT vs RR: अशोक शर्मा ने फेंकी IPL 2026 की सबसे तेज गेंद, एनरिक नॉर्खिया को छोड़ा पीछे; देखें Video

आईपीएल 2026 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज अशोक शर्मा ने एक बेहतरीन गेंद फेंकी, जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद थी। उन्होंने एनरिक नॉर्खिया को पीछे छोड़ा। उन्होंने 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा की गेंद फेंकी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर