IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers: आईपीएल 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर सीजन में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम टॉप 4 में पहुंच गई। वहीं केकेआर को छठे मैच में पांचवीं हार झेलनी पड़ी और टीम अभी भी पहली जीत का इंतजार करते हुए 10वें यानी आखिरी स्थान पर है। जबकि गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के नाम ऑरेंज कैप भी हो गई।

अब ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों पर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का कब्जा है। ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में 251 रन के साथ गिल टॉप पर हैं। वहीं गुजरात के ही गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप लिस्ट में 11 विकेट के साथ नंबर 1 गेंदबाज हैं। गुजरात की टीम अब चौथे स्थान पर अंकतालिका में आ गई। वहीं इस जीत से सनराइजर्स हैदराबाद, और दिल्ली कैपिटल्स को 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है।

गुजरात-कोलकाता मैच के बाद अंकतालिका

क्रम संख्याटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1पंजाब किंग्स5409+1.067
2आरसीबी5418+1.503
3राजस्थान रॉयल्स5418+0.889
4गुजरात टाइटंस5326+0.018
5सनराइजर्स हैदराबाद5234+0.576
6दिल्ली कैपिटल्स4224+0.322
7लखनऊ सुपर जायंट्स5234-0.804
8सीएसके5234-0.846
9मुंबई इंडियंस5142-1.076
10केकेआर6051-1.149

गुजरात-कोलकाता मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
शुभमन गिल4425162.75154.932410
विराट कोहली5522857158.33258
हेनरिक क्लासेन5522444.8142.68138
रजत पाटीदार5522255.5213.461221
इशान किशन5521342.6190.182212

गुजरात-कोलकाता मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरबॉलविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा5201201116.7318410
अंशुल कंबोज518.41121018.918900
प्रिंस यादव518108918.2216400
रवि बिश्नोई51696916.5614910
जोफ्रा आर्चर517102720.5714400

GT vs KKR: शुभमन गिल ने लगाई पचासे की ‘हैट्रिक’, विराट कोहली को भी छोड़ दिया पीछे

शुभमन गिल ने केकेआर के खिलाफ 50 गेंद पर 86 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस सीजन यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था। गुजरात टाइटंस के कप्तान ने पचासे की हैट्रिक लगाई और टीम ने जीत की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर