IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस को दो अंक मिले और इस टीम को कुल 18 अंक हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराने के बाद गुजरात टाइटंस अब भी अंकतालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पहले स्थान पर है। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में 7वें नंबर पर कायम है। उसके 14 मैचों में कुल 12 अंक हैं, लेकिन वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में 84 रन की पारी खेलने वाले साई सुदर्शन अब ऑरेंज कैप धारी हो गए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में अब शुभमन गिल दूसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 64 रन बनाए थे वहीं वैभव सूर्यवंशी अब तीसरे नंबर पर चले गए। चौथे नंबर पर अब मिचेल मार्श हैं जबकि पांचवें स्थान पर हेनरिक क्लासेन हैं। पर्पल कैप अब भी भुवनेश्वर कुमार के नाम पर ही है जबकि कगिसो रबाडा दूसरे और 21 विकेट लेकर अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं।

गुजरात टाइटंस और सीएसके मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी (Q)1394181.065
गुजरात टाइटंस (Q)1495180.695
सनराइजर्स हैदराबाद (Q)1385160.35
राजस्थान रॉयल्स1376140.083
पंजाब किंग्स1366130.227
केकेआर1366130.011
सीएसके (E)146812-0.345
दिल्ली कैपिटल्स136712-0.871
मुंबई इंडियंस (E)13498-0.51
लखनऊ सुपर जायंट्स (E)13498-0.702

गुजरात टाइटंस और सीएसके मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
साई सुदर्शन141463849.08157.926229
शुभमन गिल131361647.38161.685730
वैभव सूर्यवंशी131357944.54236.335053
मिचेल मार्श131356343.31163.195136
हेनरिक क्लासेन131355550.45155.94425
गेंदबाजमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार13513062416.3839310
कगिसो रबाडा1453.43222420.5449300
अंशुल कंबोज1450.23022125.2453000
राशिद खान1447.52871921.9541710
जोफ्रा आर्चर13482881824.3943900

साई सुदर्शन ने तोड़ा संजू, बटलर, श्रेयस का रिकॉर्ड; सहवाग समेत 4 बल्लेबाजों की खास लिस्ट में हुए शामिल

साई सुदर्शन ने अपनी टीम के लिए सीएसके के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और इस सीजन में लगातार 50 प्लस स्कोर बनाकर सहवाग समेत तीन खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)