IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ। दिल्ली के घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में केकेआर ने आसानी के साथ अक्षर पटेल की टीम को 8 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में अब 8वें से 7वें स्थान पर आ गई। केकेआर ने इस मैच में जीत हासिल करके दो अंक हासिल किए और अब इस टीम के कुल 9 अंक हो गए हैं। इस हार के बाद दिल्ली के अब 8 अंक ही हैं।

दिल्ली और कोलकाता मैच के बाद ऑरेंज कैप की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और हेनरिक क्लासेन के पास अब भी ये कैप मौजूद है। अभिषेक शर्मा इस रेस में दूसरे जबकि केएल राहुल तीसरे नंबर पर हैं। चौथे स्थान पर इस रेस में इशान किशन जबकि 5वें स्थान पर वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। इसके अलावा पर्पल कैप भी अभी आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास ही है जिन्होंने 17 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद1174140.737
पंजाब किंग्स1063130.571
आरसीबी1064121.234
राजस्थान रॉयल्स1064120.51
गुजरात टाइटंस106412-0.147
सीएसके1055100.151
केकेआर10459-0.169
दिल्ली कैपिटल्स11478-1.154
मुंबई इंडियंस10376-0.649
लखनऊ सुपर जायंट्स10376-0.934

दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद टॉप-5 बल्लेबाज व गेंदबाज

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.5210.184336
केएल राहुल101044549.44180.894424
इशान किशन111140937.18186.764122
वैभव सूर्यवंशी101040440.4237.653537
प्लेयरमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार10392341717.5329800
अंशुल कंबोज1035.42141718.7131800
प्रिंस यादव10372221618.6929900
कगिसो रबाडा10392341622.536000
ईशान मलिंगा1138.22301622.6336210

सहवाग के नाम है आईपीएल प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; 5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले थे पहले भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड आईपीएल में भी शानदार रहा था। सहवाग ने आईपीएल में ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जो कई वर्षों तक उनके नाम रहे। उन्होंने इस लीग में खेले 104 मैचों में 2 शतक लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)