IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में सीएसके ने केकेआर को 32 रन से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में पहले तीन मैच लगातार हारने के बाद अब लगातार दो मैच जीत लिए हैं। इस जीत के साथ चेन्नई अब अंकतालिका में 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि मुंबई इंडियंस को अब 9वें स्थान पर खिसकना पड़ा है। केकेआर को पांच मैचों के बाद अभी भी पहली जीत का इंतजार है। टीम महज 1 अंक लेकर आखिरी यानी 10वें स्थान पर है।

ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन भी आ चुके हैं। इस मैच में 48 रन बनाने के बाद संजू टॉप 5 बल्लेबाजों में 5वें नंबर पर पहुंचे। हेनरिक क्लासेन अभी भी टॉप पर हैं और इशान किशन दूसरे व वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि पर्पल कैप की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। प्रसिद्ध कृष्णा हालांकि, 10 विकेट के साथ अभी टॉप पर हैं लेकिन अंशुल कम्बोज के भी 10 विकेट हो चुके हैं। कृष्णा औसत में अंशुल से आगे हैं और इस कारण अभी नंबर 1 पर हैं।

सीएसके-केकेआर मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स5418+0.889
पंजाब किंग्स4307+0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4316+1.148
सनराइजर्स हैदराबाद5234+0.576
दिल्ली कैपिटल्स4224+0.322
गुजरात टाइटंस4224-0.029
लखनऊ सुपर जायंट्स4224-0.427
चेन्नई सुपर किंग्स5234-0.846
मुंबई इंडियंस4132-0.772
कोलकाता नाइट राइडर्स5041-1.383

सीएसके-केकेआर मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन5522444.80142.68138
इशान किशन5521342.60190.182212
वैभव सूर्यवंशी 5520040.00263.161818
रजत पाटीदार4419565.00214.281118
संजू सैमसन5518546.25172.90218

सीएसके-केकेआर मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

प्लेयरमैचओवरबॉलविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा416961015.2015210
अंशुल कम्बोज518.41121018.9018900
रवि बिश्नोई51696916.5614910
जोफ्रा आर्चर517102720.5714400
प्रिंस यादव41590622.0013200

ऑस्ट्रेलिया में क्या अगले साल होगा IPL मैच? 20वें सीजन के लिए एडिलेड में बन रही खास योजना

ऑस्ट्रेलिया अगले साल से आईपीएल का एक मुकाबला अपने यहां कराने की योजना बना रहा है। इसके तहत मार्च 2027 में वह आईपीएल मैच कराना चाहता है। वहीं बिग बैश लीग का मैच चेन्नई में करवाने की प्लानिंग है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर