IPL 2026 Points Table, Top 5 Batsman and Bowlers: आईपीएल 2026 में शनिवार (11 अप्रैल 2026) को दो मुकाबले हुए। पंजाब किंग्स ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। वहीं 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार का सिलसिला खत्म करते हुए पहली जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। इस मैच के बाद चेन्नई की टीम आखिरी यानी 10वें से 9वें पायदान पर आ गई। जबकि पंजाब दूसरे, दिल्ली चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद छठे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में नंबर 1 पर काबिज है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाज यानी ऑरेंज कैप लिस्ट में भी वैभव सूर्यवंशी का दबदबा बरकरार है। वैभव अभी भी नंबर 1 पर ऑरेंज कैप के साथ काबिज हैं। गेंदबाजों की बात करें तो रवि बिश्नोई के पास अभी 9 विकेट लेकर पर्पल कैप है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज के भी 8 विकेट हो चुके हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासेन वैभव के पीछे दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

चेन्नई-दिल्ली मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स4408+2.055
पंजाब किंग्स4307+0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु3214+1.231
दिल्ली कैपिटल्स4224+0.322
लखनऊ सुपर जायंट्स3214-0.359
सनराइजर्स हैदराबाद4132-0.024
गुजरात टाइटंस3122-0.270
मुंबई इंडियंस3122-0.715
चेन्नई सुपर किंग्स4132-1.532
कोलकाता नाइट राइडर्स4031-1.315

चेन्नई-दिल्ली मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
वैभव सूर्यवंशी 4420050.00266.671818
हेनरिक क्लासेन4418446.00140.46125
यशस्वी जायसवाल4418391.50163.391910
ध्रुव जुरेल4417658.67181.44178
समीर रिजवी4416655.33153.701311

चेन्नई-दिल्ली मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

प्लेयरमैचओवरबॉलविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
रवि बिश्नोई41378912.6711410
अंशुल कम्बोज414.488819.6315700
प्रसिद्ध कृष्णा31272620.6712400
राशिद खान312725178500
लुंगी नगीडी415.494525.2012600

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, आयुष म्हात्रे ने तोड़ा पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड; IPL में 19 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

आयुष म्हात्रे ने आईपीएल 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 36 गेंद पर 59 रन बनाए। इस मैच में उनको रिटायर्ड आउट भी किया गया। उन्होंने फिफ्टी प्लस रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड भी तोड़ा और वैभव सूर्यवंशी के बाद लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंचे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर