IPL 2026 Final Points Table after KKR vs DC match: आईपीएल 2026 के 70 लीग मैच समाप्त हुए और इस सीजन के आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। इस मैच के बाद सीजन की फाइनल अंकतालिका में दिल्ली छठे जबकि केकेआर 7वें नंबर पर रही। वहीं पहले स्थान पर आरसीबी रही जबकि 10वें स्थान पर लखनऊ की टीम रही। सीएसके 8वें जबकि मुंबई की टीम 9वें स्थान पर रही।

इस सीजन के 70 लीग मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बैटर्स की बात करें तो साई सुदर्शन पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि इस लिस्ट में केएल राहुल ने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया और वो चौथे नंबर पर आ गए जबकि वैभव सूर्यवंशी अब 5वें स्थान पर पहुंच गए। पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में 24 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार पहले स्थान पर हैं जबकि कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं। जोफ्रा आर्चर अब तीसरे स्थान पर आ गए।

आईपीएल 2026 के 70 लीग मैचों के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी (Q)1495180.783
गुजरात टाइटंस (Q)1495180.695
सनराइजर्स हैदराबाद (Q)1495180.524
राजस्थान रॉयल्स (Q)1486160.189
पंजाब किंग्स (E)1476150.309
दिल्ली कैपिटल्स (E)147714-0.651
केकेआर (E)146713-0.147
सीएसके (E)146812-0.345
मुंबई इंडियंस (E)144108-0.584
लखनऊ सुपर जायंट्स (E)144108-0.74

आईपीएल 2026 के 70 लीग मैचों के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
साई सुदर्शन141463849.08157.926229
शुभमन गिल131361647.38161.685730
हेनरिक क्लासेन141460650.5159.474630
केएल राहुल141459345.62174.415631
वैभव सूर्यवंशी141458341.64232.275053
प्लेयरमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार14553302418.544410
कगिसो रबाडा1453.43222420.5449300
जोफ्रा आर्चर14523122121.7145600
अंशुल कंबोज1450.23022125.2453000
राशिद खान1447.52871921.9541710

रोहित, तिलक इस स्थान पर, रयान रहे नंबर 1; IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा इस स्थान पर हैं। इस सूची में रयान रिकेल्टन पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)