इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 69वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की उम्मीदें समाप्त हो गईं। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के 16 अंक हो गए। वह एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच 26 मई को धर्मशाला में यह मैच होगा। मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। मैच हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।

फाइनल 31 मई को होगा

एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से भिड़ेगी। यह मैच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। फाइनल मैच क्वालिफायर-1 में क्वालिफायर-2 के बीच होगा। फाइनल 31 मई को होगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

IPL 2026 — प्लेऑफ का रोडमैप
टाटा IPL 2026 | अंतिम पड़ाव पर लीग चरण
क्वालिफाई
RCB, GT, SRH, RR
बाहर
PBKS, KKR, DC, CSK, MI, LSG
एलिमिनेटर
SRH vs RR
फाइनल
31 मई, अहमदाबाद
#टीममैचजीतहारअंकNRRस्थिति
1RCB149418+0.78क्वालिफाई
2GT149518+0.69क्वालिफाई
3SRH149518+0.52क्वालिफाई
4RR147616+0.08क्वालिफाई
5PBKS146615+0.23बाहर
6KKR136613+0.01बाहर
7CSK146812-0.34बाहर
8DC136712-0.87बाहर
9MI14498-0.51बाहर
10LSG14498-0.70बाहर
शीर्ष 4 टीमें प्लेऑफ में | NRR = नेट रन रेट
क्वालिफायर 1
RCB vs GT
26 मई | धर्मशाला
जीतने वाला — सीधे फाइनल
और
एलिमिनेटर
SRH vs RR
27 मई | न्यू चंडीगढ़
हारने वाला — बाहर
क्वालिफायर 2
Q1 हारा vs ELI जीता
29 मई | न्यू चंडीगढ़
जीतने वाला — फाइनल में
फाइनल
Q1 जीता vs Q2 जीता
31 मई | अहमदाबाद
IPL 2026 चैंपियन
Q1 जीतने वाली टीम को दो मौके | एलिमिनेटर में हारने वाला सीधे बाहर
प्लेऑफ टीमें — NRR तुलना
RCB
18 अंक
+0.78
GT
18 अंक
+0.69
SRH
18 अंक
+0.52
RR
14 अंक
+0.08
प्लेऑफ कार्यक्रम
क्वालिफायर 1 (26 मई, धर्मशाला): RCB vs GT — जीतने वाला सीधे फाइनल में।
एलिमिनेटर (27 मई, न्यू चंडीगढ़): SRH vs RR — हारने वाला बाहर, जीतने वाला Q2 में।
क्वालिफायर 2 (29 मई, न्यू चंडीगढ़): Q1 हारा vs एलिमिनेटर जीता — विजेता फाइनल में।
फाइनल (31 मई, अहमदाबाद): Q1 विजेता vs Q2 विजेता — IPL 2026 चैंपियन।
स्रोत: IPL 2026

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद अंकतालिका

आईपीएल 2026 के 69वें मैच में राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंच गई। राजस्थान के कुल 16 अंक हो गए और इस टीम की जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। पूरी खबर पढ़ें