आईपीएल 2026 के 44 मैच होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम के लिए प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम पहले 9 में से 7 मैच हार गई है और बचे हुए पांचों मैच भी अगर टीम जीतती है तो सिर्फ 14 अंक तक ही पहुंचेगी। पिछले कई सीजन के हिसाब से देखें तो प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए जादुई आंकड़ा 16 अंकों का होता है। इस लिहाज से मुंबई के लिए फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी सीएसके से हार के बाद कहा,’यह सीजन उनका नहीं है।’ जबकि मुंबई को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें अभी भी अंतिम 4 के लिए बरकरार हैं। सीएसके ने अभी तक 9 में से चार मैच जीते हैं और उसके 8 अंक हैं। बचे हुए पांच मैचों में से चार जीत भी चेन्नई के लिए प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रख सकती है। अंकतालिका में अभी टॉप 4 की टीमें पंजाब किंग्स, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत है।

मुंबई लगभग बाहर, LSG और KKR पर भी खतरा

प्लेऑफ के समीकरण की बात करें तो मुंबई इंडियंस की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो चुकी हैं। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी दिक्कतें कम नहीं हैं। लखनऊ ने 8 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं और बचे हुए 6 में से उसे सभी मैच जीतने होंगे अगर 16 अंक तक पहुंचना है।

केकेआर का एक अंक ज्यादा है क्योंकि उसका मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था लेकिन फिर भी उसे सभी मैच जीतने होंगे 16 का आंकड़ा पार करने के लिए। मौजूदा स्थिति देखते हुए लखनऊ और केकेआर का सभी मैच जीतना मुश्किल है।

18 अंक हो सकता है जादुई आंकड़ा

टॉप 4 में काबिज टीमों के पास आसानी से अभी 18 अंक तक पहुंचने का मौका है। यानी जादुई आंकड़ा अभी 16 से 18 तक पहुंच सकता है। अगर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने का जादुई आंकड़ा 18 हुआ तो लखनऊ और केकेआर सीधे-सीधे बाहर हो सकती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी इस लिहाज से मुश्किल हो सकती है।

क्योंकि दोनों को 18 अंक तक पहुंचने के लिए सभी 5-5 मैच जीतने होंगे। ऐसे में 5 मई का मुकाबला दोनों टीमों के बीच काफी निर्णायक हो सकता है। गुजरात टाइटंस के पास अभी अच्छा मौका है और बचे हुए पांच में से चार मैच जीतने पर भी टीम 18 अंक तक पहुंच सकती है। राजस्थान को 18 के फिगर के लिए बचे हुिए चार में से तीन मैच जीतने होंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के पास पांच-पांच मैच बाकी हैं और तीन जीत उन्हें 18 तक पहुंचा सकती हैं। पंजाब किंग्स अभी भी सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है। उसके 8 मैचों में ही 13 अंक हैं। अगर बचे हुए 6 में से तीन मैच भी टीम जीतती है तो 19 अंक के साथ सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

आईपीएल 2026 के 44 मैचों के बाद अंकतालिका

पोजिशनटीमखेलेजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रनरेट
1पंजाब किंग्स861113+1.043
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु963012+1.420
3सनराइजर्स हैदराबाद963012+0.832
4राजस्थान रॉयल्स1064012+0.510
5गुजरात टाइटंस954010-0.192
6चेन्नई सुपर किंग्स94508+0.005
7दिल्ली कैपिटल्स94508-0.895
8कोलकाता नाइट राइडर्स82515-0.751
9मुंबई इंडियंस92704-0.803
10लखनऊ सुपर जायंट्स82604-1.106

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर राहुल का कब्जा, पर्पल कैप की रेस में कम्बोज ने भुवी की बराबरी की

सीजन के 44 मैचों के बाद पंजाब किंग्स शीर्ष पर बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस को हराकर छठे नंबर पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस की उम्मीदें काफी कमजोर हो गई। ऑरेंज कैप फिलहाल केएल राहुल के पास है। पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास है, लेकिन अंशुल कम्बोज के भी 17 विकेट हो गए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर