आईपीएल 2026 में 43 मैच हो चुके हैं और 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर एक बार फिर से प्लेऑफ के समीकरणों में खलबली मचा दी है। इस मैच से पहले तब पंजाब किंग्स, आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का साफतौर पर दबदबा नजर आ रहा था। दिल्ली ने लगातार तीन मैच गंवाए थे लेकिन अब राजस्थान के खिलाफ जीत से उसने अपनी प्लेऑफ की रेस में गाड़ी को फिर से पटरी पर ला दिया है। उसकी जीत से तीन टीमों की उम्मीदों को झटका लगता भी दिख रहा है।

दिल्ली की जीत से क्या बदला?

मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मौजूदा अंकतालिका की बॉटम थ्री टीमें हैं। अब यह टीमें अगर अपने बचे हुए सभी मैच जीत भी जाती हैं फिर भी 18 अंक का आंकड़ा नहीं छू पाएंगी। जबकि दिल्ली ने 9 में से चार मुकाबले जीते हैं और उसके पांच मैच बाकी हैं। अगर दिल्ली सभी मैच जीत जाती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे।

वहीं टॉप 4 में काबिज टीमों के पास आसानी से अभी 18 अंक तक पहुंचने का मौका है। यानी जादुई आंकड़ा 16 से 18 तक पहुंच सकता है। अगर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने का जादुई आंकड़ा 18 हुआ तो मुंबई, केकेआर और लखनऊ को हम रेस से बाहर मान सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का होने वाला 5 मई का मैच काफी दिलचस्प होगा। जो भी टीम हारी वो 18 के अंक तक पहुंचने में विफल रहेगी।

हालांकि, शनिवार को भी मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का सामना होगा। अगर चेन्नई यह मैच हार तो यहां से ही उसकी 18 तक पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। अभी तक सीएसके ने 8 में से 3 मैच जीते हैं। अगर बचे हुए सभी मैच टीम जीती तो ही 18 अंक तक पहुंचेगी।

पंजाब, आरसीबी, हैदराबाद मजबूत

पंजाब किंग्स ने अभी तक 8 मैच खेले हैं और 6 में उसे जीत मिली है व एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। बचे हुए छह में से तीन मैच भी पंजाब जीती तो प्लेऑफ में जगह बना सकती है। आरसीबी की बात करें तो उसने 9 में से 6 मैच जीते हैं और उसके 12 अंक हैं। बचे हुए पांच मैचों में से वह 3 मैच जीतकर 18 अंक तक पहुंच सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद का भी समीकरण कुछ ऐसा ही है।

राजस्थान रॉयल्स के अभी चार मैच बाकी हैं और उसे 18 अंक तक पहुंचने के लिए अब चार में से तीन मैच जीतने होंगे। यानी मुमकिन है लेकिन मुश्किल भी है। गुजरात टाइटंस की बात करें तो उसके पांच मैच अभी बाकी हैं और मौजूदा समय में 10 अंक हैं। अगर टीम पांच में से चार मैच जीतेगी तो ही 18 अंक तक पहुंच सकती है। फिलहाल की स्थिति देख यह साफ लग रहा है कि इस सीजन जादुई आंकड़ा 18 का ही होने वाला है।

IPL 2026 के 43 मैचों के बाद अंकतालिका

पोजिशनटीमखेलेजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रनरेट
1पंजाब किंग्स861113+1.043
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु963012+1.420
3सनराइजर्स हैदराबाद963012+0.832
4राजस्थान रॉयल्स1064012+0.510
5गुजरात टाइटंस954010-0.192
6दिल्ली कैपिटल्स94508-0.895
7चेन्नई सुपर किंग्स83506-0.121
8कोलकाता नाइट राइडर्स82515-0.751
9मुंबई इंडियंस82604-0.784
10लखनऊ सुपर जायंट्स82604-1.106

केएल राहुल का ऑरेंज कैप पर कब्जा, पर्पल कैप पर भुवनेश्वर का दबदबा बरकरार

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स शीर्ष पर है। दिल्ली कैपिटल्स छठे और राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर हैं। ऑरेंज कैप पर केएल राहुल ने कब्जा जमा लिया है। पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर