आईपीएल 2026 के 70 लीग मैच खत्म हो चुके हैं और प्लेऑफ की चारों टीमें भी तय हो चुकी हैं। मंगलवार 26 मई से प्लेऑफ का आगाज होगा। क्वालिफायर 1 में डिफेंडिंग चैंपिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 के मुकाबले होंगे और 31 मई को फाइनल खेला जाएगा। आपको बता दें कि क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 के लिए रिजर्व डे नहीं है।
आईपीएल के नियमों के मुताबिक प्लेऑफ के पहले तीन मैचों के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा जाता है। वहीं फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे का नियम है। इसका इस्तेमाल भी 2023 आईपीएल में हुआ था। यानी सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों में बारिश विलेन बनी तो कैसे मैचों का नतीजा निकलेगा?
बिना खेले ही बाहर हो सकती हैं टीमें…
दरअसल क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 में अगर कोई भी मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो रिजर्व डे का नियम नहीं है। अब सवाल है कि कैसे विजेता घोषित होगा और कौन सी टीम आगे जाएगी। इस स्थिति में पिछले राउंड में पॉइंट्स टेबल की पोजिशन को तवज्जो मिलती है। यानी अगर आरसीबी और गुजरात का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ, तो इस स्थिति में आरसीबी को विजेता घोषित किया जाएगा।
क्योंकि आरसीबी लीग स्टेज के बाद टॉप पर थी और गुजरात दूसरे स्थान पर। ऐसे ही अगर एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया तो अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही राजस्थान की टीम बाहर हो जाएगी। फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे उपलब्ध होगा। अगर 31 मई को फाइनल नहीं हो पाता है तो 1 जून को खेला जाएगा।
IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
- क्वालिफायर 1 (Q1): आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस, 26 मई 2026, धर्मशाला (शाम 7 बजे)
- एलिमिनेटर (E): सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 27 मई 2026, न्यू चंडीगढ़ (शाम 7 बजे)
- क्वालिफायर 2 (Q2): Q1 Loser बनाम E Winner, 29 मई 2026, न्यू चंडीगढ़ (शाम 7 बजे)
- फाइनल: 31 मई 2026, अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, (शाम 7 बजे)
वैभव-अभिषेक ओपनर, इशान नंबर 3, श्रेयस नहीं यह खिलाड़ी कप्तान; IPL 2026 के लीग स्टेज के बाद बेस्ट प्लेइंग 11
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का अंत हो चुका है। 70 मैचों के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों और विदेशी खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद प्लेऑफ से पहले चुनी गई बेस्ट प्लेइंग 11 में कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
