इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अहम होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मैच में 6 जीत दर्ज की। वह फिलहाल अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने पर वह पंजाब किंग्स से आगे निकल जाएगी, लेकिन उसकी निगाहें सनराइजर्स हैदराबाद से आगे निकलने और टॉप-3 में जगह बनाने पर भी होगी। इसके लिए उसे अपना रनरेट बेहतर करना होगा।
फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स का रनरेट +0.185 है। सनराइजर्स हैदराबाद का रनरेट +0.331 है। दोनों टीमें अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकती हैं। इसके लिए सनराइजर्स को दो और चेन्नई को तीनों मैच जीतने होंगे। चूंकि दोनों को एक दूसरे से भिड़ना है तो कोई एक टीम ही 18 अंक तक पहुंच पाएगी। इस बात की संभावना प्रबल है कि दोनों के अंक बराबर हों और रनरेट से अंक तालिका में पोजिशन तय हो।
चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद से आगे निकलने के लिए क्या करना होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद से आगे निकलने के लिए 170 रन बनाने पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 32 रनों से हराना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर के अंदर जीत दर्ज करनी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ और सनराइजर्स के अलावा गुजरात टाइटंस से भिड़ना है। ऐसे में उसकी राह आसान नहीं होने वाली है।
आईपीएल 2026 प्लेऑफ समीकरण
आईपीएल 2026 में टॉप-4 में गुजरात टाइटंस के पहुंचने की संभावना 96 प्रतिशत से ज्यादा है। आरसीबी के टॉप-4 में पहुंचने की 94 प्रतिशत से ज्यादा की संभावना है। सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप-4 में पहुंचने की 67 प्रतिशत से ज्यादा की संभावना है। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के टॉप-4 में पहुंचने की संभावना 50 प्रतिशत से कम है। पूरी खबर पढ़ें।
