इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में प्लेऑफ का गणित रोमांचक होता जा रहा है। गुजरात टाइटंस के पास शनिवार (16 मई) को प्लेऑफ में जगह पक्की करने का मौका था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने के कारण उसका इंतजार बढ़ गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास रविवार (17 मई) को प्लेऑफ में पहुंचने का मौका होगा। उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से है, जो लगातार पांच मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ की रेस में है।

अगर पंजाब मैच जीतती है तो गुजरात टाइटंस की तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी इंतजार बढ़ जाएगा। 60 मैचों के बाद आरसीबी एकमात्र टीम है, जो 20 अंक तक पहुंच सकती है। गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। गुजरात टाइटंस के पास 18 अंक तक पहुंचने के लिए एक मैच है।

राजस्थान रॉयल्स के पास 3 मैच

सनराइजर्स हैदराबाद के पास दो मैच हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास 3 मैच है। ये टीमें 18 अंक तक तभी पहुंच पाएंगी जब वह मैच न गंवाएं। प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स भी है। उसके 12 मैच में 13 अंक हैं। दोनों मैच जीतने पर वह 17 अंक तक पहुंच सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैच में 12 अंक हैं। वह 16 अंक तक पहुंच सकती है।

IPL 2026 — प्लेऑफ संभावना
आठ टीमें, अलग-अलग किस्मत
स्रोत: JioHotstar — Qualification Probability (Top 4%)
रैंकिंग
96% से 3% तक — कितना बड़ा फर्क
RCB और GT लगभग पक्के हैं, SRH और RR की स्थिति मजबूत है। लेकिन PBKS, CSK, KKR और DC के लिए प्लेऑफ का रास्ता बेहद मुश्किल है। 50% की रेखा इस सीजन की असली विभाजक रेखा है।
प्लेऑफ संभावना — सभी 8 टीमें
1
RCB
96.5%
2
GT
96.0%
3
SRH
70.8%
4
RR
51.2%
50% की रेखा
5
PBKS
47.4%
6
CSK
28.0%
7
KKR
7.1%
8
DC
3.1%
विश्लेषण
50% की रेखा — दो अलग दुनिया
इस सीजन 50% की संभावना एक निर्णायक रेखा है। ऊपर की चार टीमें मजबूत दावेदार हैं — RCB और GT लगभग पक्के। नीचे की चार टीमों के लिए हर मैच अब करो या मरो का है।
मजबूत दावेदार
50% से ऊपर
RCB
96.5%
GT
96.0%
SRH
70.8%
RR
51.2%
मुश्किल राह
50% से नीचे
PBKS
47.4%
CSK
28.0%
KKR
7.1%
DC
3.1%
PBKS और RR के बीच का अंतर केवल 3.8% है — यह चौथी सीट की असली लड़ाई है।
मुख्य हाइलाइट्स
चार अहम तथ्य — एक नजर में
IPL 2026 की प्लेऑफ दौड़ में सबसे बड़ा उलटफेर है KKR की स्थिति — डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद उनकी संभावना महज 7.1% रह गई है।
96.5%
सबसे आगे
RCB
3.1%
सबसे पीछे
DC
51.2%
कट-ऑफ पर — चौथी सीट की दावेदार
RR
7.1%
डिफेंडिंग चैंपियन — सबसे बड़ा उलटफेर
KKR
यह संभावना मौजूदा अंक तालिका, शेष मैच और नेट रन रेट के आधार पर JioHotstar द्वारा जारी की गई है।
स्रोत: JioHotstar — IPL 2026 Qualification Probability

चेन्नई बनाम सनराइजर्स-गुजरात

अगर चेन्नई 16 अंक तक पहुंची यानी दोनों मैच जीती तो सनराइजर्स और गुजरात 16 अंक पर ही रह जाएंगे। 18 मई को सनराइजर्स और 21 मई को गुजरात से मैच है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स 15 और दिल्ली कैपिटल्स 14 अंक तक पहुंच सकती है। हो सकता है कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 चाहिए हो। ऐसे में कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें काफी कम हैं।

KKR बनाम गुजरात मैच के बाद अंकतालिका

केकेआर ने गुजरात को आईपीएल 2026 के 60वें मैच में 29 रन से हरा दिया और अंकतालिका में दिल्ली से ऊपर आ गई। वहीं इस मैच के बाद ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन के नाम हो गया। शुभमन गिल आरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए। पर्पल कैप अब भी भुवी के नाम ही है। पूरी खबर पढ़ें