इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। अर्शदीप सिंह पावरप्ले में विकेट चटकाना ही भूल गए हैं। वह पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पावरप्ले में विकेट ले पाए थे। वह आईपीएल में बीते आईपीएल मैचों में पावरप्ले में 216 रन लुटा चुके हैं, लेकिन विकेट नहीं ले पाए हैं। अर्शदीप का लाइन-लेंथ पर भी कंट्रोल नहीं है। वह खूब वाइड कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पावरप्ले में 2 ओवर किए और 33 रन लुटा दिए। उन्होंने छह वाइड कीं। अभिषेक शर्मा ने उन्हें तीन चौके और दो छक्के जड़े। अर्शदीप ने तीसरे ओवर में 24 रन लुटाए। इसमें से चार रन वाइड से आए। उन्होंने लगातार तीन वाइड किए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले तक अर्शदीप सिंह ने 4 मैच में 72 गेंद किए हैं और 132 रन दे चुके हैं। उनकी इकॉनमी 11 की है। एक भी विकेट नहीं ले सके हैं।
20 ओवर में
(ER)
20 ओवर में
अभिषेक का महारिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली और आईपीएल में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा इतनी बार अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ गए। पूरी खबर पढ़ें।
