IPL 2026 PBKS vs MI 58th Match Date, Timing, Venue, Team Squad, Player List: आईपीएल 2026 के 58वें मैच में गुरुवार को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मुकाबले में प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत रखने के लिए पंजाब के लिए जीत जरूरी होगी। वहीं मुंबई जो अपना सबकुछ खो चुकी है उसका खेल बिगाड़ सकती है। बारिश का भी मैच के दिन पूर्वानुमान है। साथ ही यह भी एक बड़ा सवाल होगा कि हार्दिक पंड्या मुंबई के लिए इस मैच में उतरते हैं या नहीं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार वह टीम के साथ धर्मशाला पहुंचे नहीं हैं।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारियां:-

  • मैच नंबर: 58वां मुकाबला
  • मैच की तारीख: 14 मई 2026
  • मैच का वेन्यू: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • टॉस का समय: शाम 7 बजे (IST)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे (IST)
  • लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

यहां उपलब्ध होगा इस मैच का पूरा स्कोरकार्ड

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Punjab Kings 
200/8 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
205/4 (19.5)

Match Ended ( Day – Match 58 )
Mumbai Indians beat Punjab Kings by 6 wickets

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब का पलड़ा हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई के ऊपर भारी है। पंजाब किंग्स ने दोनों टीमों के बीच हुए 35 में से 18 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को 17 में जीत मिली है। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में भी पंजाब को जीत मिली थी। साथ ही धर्मशाला के मैदान पर 2013 में एकमात्र भिड़ंत दोनों के बीच हुई और उसमें भी पंजाब ने जीत दर्ज की थी।

धर्मशाला में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

धर्मशाला में मैच से एक शाम पहले बारिश हुई है। मैच के दिन भी दोपहर में बारिश की संभावना है। मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान नहीं बताया गया है। यानी मैच के दौरान आसमान साफ रह सकता है। बारिश ने अगर खेल बिगाड़ा तो मुंबई को कोई नुकसान या फायदा नहीं लेकिन पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी डगमगा सकती है।

अगर पिच की बात करें तो बाउंस रहेगा और ओवरकास्ट कंडीशन में सीम मूवमेंट और तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पिछले मैच में एक भी ओवर स्पिनर ने नहीं डाला था। ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच तो हो सकता है, लेकिन अगर तेज गेंदबाज हावी हो गए तो एक टीम धराशायी भी हो सकती है।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 12

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टॉइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट/लॉकी फर्ग्युसन, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 12

रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर/अश्वनि कुमार।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच से जुड़े रोचक तथ्य

  • मुंबई इंडियंस का जीत और हार का अनुपात 2024 से सभी आईपीएल टीमों की तुलना में सबसे खराब रहा है। मुंबई ने 16 मैच जीते हैं और 25 गंवाए हैं। जीत-हार का अनुपात 0.67 का है।
  • पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ही दो ऐसी टीमें हैं जिनका पेस अटैक आईपीएल 2026 में सबसे महंगा साबित हुआ है। पंजाब के पेसर्स की औसत इकॉनमी 10.67 और मुंबई के पेसर्स की 10.59 रही है।
  • मुंबई इंडियंस की टीम पहले एक साल के बाद हर विशम साल में चैंपियन बनने के लिए जानी जाती थी। 2020 में वह प्रक्रिया टूटने के बाद अब 2022 से 2026 तक हर इवेन ईयर में मुंबई सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बनी है। 2022, 2024 और 2026 में ऐसा देखने को मिला।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड

पंजाब किंग्स की टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, मिचेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद।

मुंबई इंडियंस की टीम: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

CSK को प्लेऑफ की रेस के बीच बड़ा झटका: 14 विकेट और 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी लौटा अपने देश, इंजरी ने फिर बढ़ाई चिंता

आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स लगातार इंजरी की समस्या से जूझ रही है। उसी बीच प्लेऑफ की रेस जब अहम मोड़ पर है टीम को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर और 14 विकेट व 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी इंजरी के कारण अपने देश लौट गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर